मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:प.बंगाल में हिंसा, 500 लोगों का पलायन; तमिलनाडु गवर्नर ने लगवाए जय श्रीराम के नारे, कांग्रेस बोली- ये निंदनीय

नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा को लेकर है। धुलियान से 500 लोग पलायन कर गए हैं। दूसरी खबर रूस के यूक्रेन पर किए गए हमलों की है, जिसके बाद शव सड़क पर बिखरे नजर आए। हम आपको यह भी बताएंगे कि तमिलनाडु में जय श्री राम के नारे को लेकर क्या है विवाद। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. वक्फ कानून पर बंगाल में हिंसा: धुलियान से 500 लोगों का पलायन, मालदा के स्कूल में शरण ली वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी है। मुर्शिदाबाद के धुलियान से करीब 500 लोग पलायन कर गए हैं। इन सभी ने नदी पार मालदा के वैष्णवनगर में एक स्कूल में शरण ली है। आरोप है कि उनके घरों में तोड़फोड़-आगजनी की गई। पीने के पानी में जहर मिला दिया गया है। ये किसी तरह BSF की मदद से वहां से बचकर आए हैं। सुरक्षा में 1600 जवान तैनात किए गए: पश्चिम बंगाल में 10 अप्रैल से हिंसा जारी है। केंद्र सरकार ने हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात किए हैं। इनमें 300 BSF जवान हैं। कुल 21 कंपनियां तैनात की गई हैं। हिंसाग्रस्त इलाकों में इंटरनेट बैन है। BNS की धारा 163 भी लागू है।
पढ़ें पूरी खबर… 2. केरल राज्यपाल बोले: संविधान संशोधन सुप्रीम कोर्ट करेगा तो सदन क्या करेंगे: बिल पर समय सीमा नहीं हो सकती
केरल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ज्यूडिशियल ओवररीच बताया है। ज्यूडिशियल ओवररीच का मतलब कोर्ट का सीमा पार कर कार्यपालिका और विधायिका में दखल होता है। उन्होंने आगे कहा, कोर्ट संविधान संशोधन करेगा, तो संसद और विधानसभा की क्या भूमिका रहेगी? सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में क्या कहा था: सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को एक आदेश दिया था। जिसमें राज्यपाल को किसी बिल पर एक महीने के अंदर फैसला लेने की समय सीमा तय की गई। साथ ही कोर्ट ने कहा- राज्यपालों की ओर से भेजे गए बिल के मामले में राष्ट्रपति के पास पूर्ण वीटो या पॉकेट वीटो का अधिकार नहीं है। बिल पर राष्ट्रपति को 3 महीने के भीतर फैसला लेना होगा।
पढ़ें पूरी खबर… 3. तमिलनाडु गवर्नर ने कॉलेज में लगवाया जय श्रीराम का जयघोष: कांग्रेस बोली- ये निंदनीय तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के मदुरै में एक कॉलेज इवेंट में छात्रों से ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाने पर विवाद हो गया। तमिलनाडु राज्य समान स्कूल प्रणाली मंच (एसपीसीएसएस) ने उन पर संवैधानिक शपथ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है तथा उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। कांग्रेसी बोली- ये आरएसएस की भाषा: वेलाचेरी से कांग्रेस विधायक जेएमएच हसन मौलाना ने कहा कि आरएन रवि संवैधानिक पद पर हैं। उन्हें ऐसे काम शोभा नहीं देते। रवि किसी धार्मिक नेता की तरह बोल रहे हैं। वे आरएसएस और भाजपा के प्रचार मास्टर बन गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 4. रूस का यूक्रेनी शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला: 21 लोगों की मौत, सड़क पर शव बिखरे रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले का वीडियो एक्स पर शेयर किया। इस वीडियो में मारे गए लोगों के शव सड़क पर बिखरे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस दौरान एक शख्स दूसरे घायल शख्स को उठाकर ले जाता हुआ भी दिखाई दिया। भारतीय दवा गोदाम पर भी हमला हो चुका: इससे पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि रूस ने भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी के गोदाम में भी हमला किया था। जिससे बुजुर्गों और बच्चों के लिए जरूरी दवाइयों का स्टॉक जलकर खाक हो गया।
पढ़ें पूरी खबर… 5. भारत को मिला स्टार वॉर्स जैसा स्वदेशी लेजर वेपन: 5 किमी ऊपर उड़ रहे ड्रोन को चंद सेकंड्स में जलाएगा भारत ने 30-किलोवॉट लेजर बेस्ड डायरेक्टेड एनर्जी वेपन सिस्टम का सफल परीक्षण किया है, जो दुश्मन के फिक्स्ड-विंग ड्रोन, स्वार्म ड्रोन, मिसाइल और जासूसी सेंसर को कुछ ही सेकंड में राख कर सकता है। DRDO के चेयरमैन समीर वी कामत ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। DRDO कई तकनीकों पर काम कर रहा है, जो हमें स्टार वार्स की क्षमता प्रदान करेगी। भारत पॉवरफुल देशों की लिस्ट में: इसके साथ ही भारत भी उन देशों में शामिल हो गया है, जिसके पास यह पावरफुल लेजर वेपन सिस्टम है। अभी तक यह सिस्टम केवल अमेरिका, चीन, इजरायल और रूस जैसे देशों के पास था।
पढ़ें पूरी खबर… 6. मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से हराया: 19वें ओवर में 3 लगातार रन आउट से जीती MI मुंबई इंडियंस ने रविवार को रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। 19वें ओवर में मुंबई ने दिल्ली के 3 बैटर्स को लगातार गेंदों पर रनआउट किया और मैच जीत लिया। इस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा आउट हुए। मैच के हाईलाइट्स: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। मुंबई ने 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। तिलक वर्मा ने फिफ्टी लगाई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। करुण नायर ने 40 गेंद पर 89 रन बनाए। कर्ण शर्मा को 3 विकेट मिले।
पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… न्यूयार्क की अदालत में पेश हुआ AI वकील न्यूयॉर्क की अदालत में केस लड़ने के लिए AI वकील का सहारा लिया गया। मामला नौकरी विवाद से जुड़ा था। 74 साल के जेरोम डेवाल्ड को अदालत में अपनी दलील रखनी थी। उन्होंने एआई जनरेटेड वकील को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ दिया। जजों ने उसे असली वकील समझा। बाद में डेवाल्ड ने बताया कि वह AI है, जिससे कोर्ट में हंगामा मच गया। डेवाल्ड AI टूल्स की कंपनी चलाते हैं। जज ने कोर्ट में AI प्रचार पर रोक लगाई, जिसके बाद डेवाल्ड ने माफी मांगी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज धनु राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए अच्छा दिन है। मकर राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *