हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रोला ढांक से दिल्ली के एक टूरिस्ट का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि टूरिस्ट की मौत गिरने से हुई या सुसाइड किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक टूरिस्ट की पहचान दिल्ली के अशोका विहार निवासी दिवेश मान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दिवेश वीरवार शाम को ही किन्नौर घूमने आया था। टैक्सी चालक फूल सिंह चौहान के अनुसार, दिवेश मान कल्पा से रोघी गांव के पास स्थित रोला ढांक घूमने गया था। यह जगह सुसाइड पॉइंट नाम से भी किन्नौर में मशहूर है। टैक्सी ड्राइवर ने हेल्पलाइन नंबर पर दी सूचना दिवेश जब काफी समय तक वापस नहीं लौटा और टैक्सी ड्राइवर ने फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा था तो उनसे मौके पर जाकर देखा, तो वहां दिवेश लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा मिला। इसके बाद फूल सिंह ने घटना की सूचना हेल्पलाइन 112 पर दी गई। मशक्कत के बाद खाई से निकाला शव थाना प्रभारी प्रवीन, एएसआई राकेश और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला गया। शव को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के शव गृह में रखा गया है, जहां पर मृतक के शव का आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को किया सूचित पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। टैक्सी चालक से पूछताछ कर मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। दिवेश मान कल्पा के एक निजी होटल में ठहरा हुआ था और किन्नौर घूमने आया था।
Related Posts
इजराइल-ईरान जंग; दुबई से एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली आई:श्रीनगर में कंटीले तारों से सड़कें-गलियां ब्लॉक; दिल्ली में 80 इंटरनेशनल उड़ानें कैंसिल
इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। आज भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल हैं। इसी बीच सोमवार…
बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, 27 मई को केरल पहुंचेगा:बिहार-छत्तीसगढ़ समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41° पार
मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को बंगाल की खाड़ी पहुंच गया। यह 27 मई को केरल…
महाराष्ट्र से MVA गठबंधन शरद पवार को राज्यसभा भेजेगी:कांग्रेस और उद्धव गुट ने समर्थन दिया; 16 मार्च को होगी वोटिंग
महाराष्ट्र में विपक्ष के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) ने राज्यसभा चुनाव में राज्य से एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद…