भारतीय समुद्र की पहरेदारी के लिए राफेल मरीन फाइटर जेट की बहुप्रतीक्षित डील पर सोमवार को भारत और फ्रांस के बीच हस्ताक्षर हो गए। करीब 64 हजार करोड़ रु. के अब तक के सबसे बड़े रक्षा सौदे के तहत भारत को 26 राफेल मरीन फाइटर जेट मिलेंगे। इनमें 22 सिंगल सीटर और 4 ट्विन सीटर हैं। राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी डैसो एविएशन पहला फाइटर जेट डेढ़ साल में तैयार करके प्रदर्शन करेगी। भारत को पहला राफेल एम 2028 में मिलेगा और 2030 तक सभी विमान नौसेना के बेड़े में होंगे। इनकी तैनाती स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य पर होगी। ये विमान मिलने पर भारत के पास 62 राफेल हो जाएंगे। दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए अनुबंध में मौजूदा राफेल बेड़े के लिए अतिरिक्त उपकरण की खरीद भी होगी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते के तहत राफेल फ्यूजलेज का निर्माण और विमान इंजनों, सेंसर्स और हथियारों के रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल के लिए भारत में स्थानीय साझेदार बनाए जाएंगे। इसलिए खास… एक मिनट में 18 हजार मी. ऊंचाई तक पहुंच सकता है; 3,700 किमी दूर तक हमले में सक्षम इस तरह के मिशन में समर्थ पाकिस्तान और चीन से बेहतर…
Related Posts
14 मार्च को शाम 4 बजे से चलेगी नमोभारत ट्रेन:होली के कारण सुबह से नहीं होगा संचालन
होली के अवसर पर सुबह से नमोभारत ट्रेन का संचालन नहीं होगा। 14 मार्च 2025 को होली के दिन रैपिडेक्स…
हुमायूं मकबरा कैंपस में एक कमरे की छत गिरी:11 लोग निकाले गए, रेस्क्यू जारी; हिमाचल में 2 दिन में 4 जगह बादल फटा
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरा कैंपस में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत…
ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 285 और नागरिक भारत पहुंचे:अब तक 1,713 भारतीय स्वदेश लौटे; 160 इजराइल से भी निकले, आज दिल्ली पहुंचेंगे
ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 1,713 भारतीयों को निकाला गया है। मशहद से एक…