गोपालगंज में बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत हो गई। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास की है। मृतक की पहचान पुणे निवासी पवन प्रकाश पाठक(32) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी ऋचा शांडिल्य और कार चालक अखिलेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पवन की शादी दो महीने पहले बेतिया के ऋचा शांडिल्य (30) से हुई थी। गुरुवार को दोंगा का रस्म पूरा करने के बाद वे किराए की कार से गोरखपुर जा रहे थे। वहां से उन्हें बस से दिल्ली जाना था। पत्नी भी सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। हादसे के बाद की तीन तस्वीरें देखिए घटना के बाद फरार हुए ट्रक को बेतिया पुलिस ने पकड़ लिया है। एसआई मंगल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। ——————— ये खबर भी पढ़ें कार-बाइक की टक्कर से वकील समेत 2 की मौत:हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाईवे पर गाड़ी पलटी, दूसरी लेन में जाकर मोटरसाईकल से टकराई हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर कार बेकाबू होकर पलट गई। कार पलटते हुए दूसरी लेन में जाकर बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार और कार चालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी वकील कौशल किशोर सिंह के रूप में हुई। वे कोर्ट में होने वाले चुनाव में वोट डालने जा रहे थे। कार चालक की पहचान हाजीपुर स्टेशन रोड निवासी मनोज पासवान के बेटे विशाल उर्फ गोलू (22) के रूप में हुई। वह सराय की तरफ जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पूरी खबर पढ़े
Related Posts
गुरुग्राम में फाइनेंसर को हनीट्रैप में फंसाया:मिस कॉल से दोस्ती की, घर में संबंध बना बोलीं- सबूत मिल गया; वकील समेत 2 सहेलियां गिरफ्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में 2 महिलाओं ने फाइनेंसर को हनीट्रैप में फंसा लिया। उन्होंने पहले मिस कॉल करके उससे दोस्ती…
शाह ने लोकसभा में आपत्तिजनक शब्द बोला:रिजिजू बोले- गलती से निकल गया; गृहमंत्री बोले- चुनाव जीतने पर विपक्ष ‘कौ-कौ’ करता है…VIDEO मोमेंट्स
लोकसभा में बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव सुधार और SIR पर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष…
मालेगांव ब्लास्ट- पूर्व ATS इंस्पेक्टर का दावा:RSS चीफ भागवत की गिरफ्तारी के आदेश थे; भगवा आतंकवाद साबित करने का दबाव था
महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी 7 आरोपियों को NIA स्पेशल कोर्ट ने 31 जुलाई को बरी कर दिया।…