पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को दावा किया कि भारत नियंत्रण रेखा (LoC) पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा- भारत की किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र को परमाणु युद्ध के कगार पर धकेल रहे हैं। भारत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवाद फैला रहा है। हमने 2016-17 में संयुक्त राष्ट्र को सबूत दिए थे। पाकिस्तान ने लगातार 12वें दिन सीजफायर तोड़ा है। पाकिस्तानी सेना ने 5-6 मई की रात LoC के आसपास कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया। इधर, केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे। इस संबंध में गृह सचिव आज राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे। देश में 54 साल बाद सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी। हालांकि रविवार-सोमवार रात पंजाब के फिरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट प्रैक्टिस की गई। इस दौरान गांवों और मोहल्लों में रात 9 बजे से 9:30 बजे तक बिजली बंद रही। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी हर जानकारी के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही सीजफायर तोड़ा:श्रीनगर समेत कई शहरों में ड्रोन अटैक किए; जम्मू, कठुआ, उधमपुर में रातभर ब्लैकआउट रहा
पाकिस्तान ने शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान…
चंडीगढ़ में क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर फ्रॉड:दिल्ली में कॉल सेंटर चला रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से पकड़ा बैंक अकाउंट सप्लायर
चंडीगढ़ में अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड में कन्वर्जन और क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर ₹1.73 लाख से अधिक की…
दावा-अजित का प्लेन उड़ाने की ड्यूटी दूसरे पायलट की थी:वह ट्रैफिक में फंसे, इसलिए कैप्टन सुमित को बारामती जाने का ऑर्डर मिला था
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को प्लेन क्रैश में मौत हो गई। उनके अलावा कैप्टन सुमित…