मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के 27 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मध्य प्रदेश के 16 जिलों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके कारण कई शहरों में पारा 8°C से 10°C तक गिरा। गुना में तेज आंधी के कारण शादी का टेंट उड़ गया। अशोकनगर में मोबाइल टावर धाराशायी हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से मौसम में बदलाव आया है। राजस्थान के कई जिलों में रविवार रात से बारिश जारी है। पाली जिले के रायपुर में तेज हवा के चलते ट्रेन पर रखे कंटेनर गिरकर हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकरा गए। बूंदी जिले में ट्रांसफॉर्मर जेसीबी मशीन पर गिर गया। भीलवाड़ा-पाली में बारिश के साथ ओले गिरे। आज 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली में सोमवार को दिन का तापमान 32.3°C तक रहा। आज राजधानी में बारिश का अनुमान है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन का मौसम कैसा रहेगा?
Related Posts
10 राज्य-UT डेडलाइन तक फाइनल वोटर-लिस्ट पब्लिश करने से चूके:लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने मतदाता सूची जारी की; राजस्थान-यूपी और बंगाल में डेट बढ़ी
देश के नौ राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत 7 फरवरी तक…
डीटीपी की मोजमाबाद व किड़ावली में बड़ी कार्रवाई:बीस एकड़ में अवैध रूप से बने रसूखदारों के 12 आलीशान फार्म हाउस जमींदोज, कई की बाउंड्रीवाल धराशायी
डीटीपी इंफोर्समेंट ने बुधवार को मोजमाबाद और किड़ावली गांव में 20 एकड़ में अवैध रूप से बनाए गए आलीशान फार्म…
दिल्ली की हवा फिर जानलेवा, 50मी तक नहीं दिख रहा:धुंध से 228 फ्लाइट रद्द, 250 डिले; कुछ जगह AQI 500 पार, पांचवीं तक स्कूल ऑनलाइन
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम हुआ तो दिल्ली में हवा थम गई। इसके चलते राजधानी रविवार को ठंड, स्मॉग और…