भारतीय सेना ने जम्मू के पास पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिया है। यहीं से ड्रोन दागे जा रहे थे। न्यूज एजेंसी ने डिफेंस सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भी शनिवार की सुबह भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। जम्मू-कश्मीर के पठानकोट और श्रीनगर एयरबेस में तेज धमाके सुनाई दिए। वहीं, पंजाब के अमृतसर में भी हमला जारी है। इससे पहले शुक्रवार की रात 8:30 बजे के बाद पाकिस्तान ने 4 राज्य गुजरात, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के 26 शहरों पर ड्रोन अटैक किए गए। श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया। अवंतीपोरा एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक को नाकाम किया गया। यहां बड़ा धमाका सुना गया। उधर, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि दोनों देशों के बीच तनाव जितनी जल्दी हो सके, खत्म हो। जहां हमले हुए, वहां क्या खास कल के ड्रोन और मिसाइल हमले के फुटेज भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े अपडेट्स भारत-पाकिस्तान जंग के हालात के हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
नेपाल में फंसी हरियाणा की लड़कियां:युवती बोली- मैं स्पा में थी, डंडे लेकर पीछे दौड़े आंदोलनकारी, होटल जलाया; प्लीज, हमारी हेल्प करो
नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन में दिल्ली की उपासना गिल अपनी टीम के साथ…
जनगणना का गजट नोटिफिकेशन जारी:पहला फेज अक्टूबर-2026 से चार राज्यों में; बाकी राज्यों में 1 मार्च 2027 से
गृह मंत्रालय ने सोमवार (16 जून) को जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्र सरकार दो फेज में…
करनाल में धोखाधड़ी का शिकार हुआ कारोबारी:12 साल से इंसाफ के लिए काट रहा चक्कर, गाड़ी बेची, पैसे भी दिए, फिर भी न ट्रांसफर हुई, न शिकायत दर्ज हुई
दिल्ली के रमेश नगर निवासी एक कारोबारी पिछले 12 साल से करनाल के चक्कर काट रहा है। उसका आरोप है…