भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार को 12 बजे डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की बातचीत होगी। इस पहले, रविवार को न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने कहा है कि सीजफायर के बाद अब पाकिस्तान DGMO से ही बात होगी। कोई अन्य देश इसमें शामिल नहीं होगा। वहीं, बॉर्डर से लगे राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह हालात सामान्य दिखाई दिए। बाजार खुले, गतिविधियां सामान्य रहीं। इंडियन एयरफोर्स ने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। यह ऑपरेशन अभी जारी है। हम समय आने पर जानकारी देंगे। एयरफोर्स ने अफवाहों से बचने की अपील की है। ऑपरेशन सिंदूर (7 मई से) की शुरुआत से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में 7 जवान (5 आर्म्ड फोर्सेस, 2 BSF) शहीद हो चुके हैं, जबकि 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान ने 10 मई को सीजफायर तोड़ा, ड्रोन अटैक किया भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट नीचे ब्लॉग में पढ़िए …
Related Posts
तिरुवनंतपुरम-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट की चेन्नई में लैंडिंग:कांग्रेस सांसद बोले- रनवे पर दूसरा प्लेन खड़ा था; DGCA बोला- मलबा होने की आशंका थी
तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 की रविवार रात चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइंस ने…
राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा:खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया; लोकसभा में बिना हंगामे के प्रश्नकाल पूरा
बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर…
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड राणा की याचिका पर सुनवाई आज:परिवार से बात करने की परमिशन मांगी; 10 अप्रैल को अमेरिका से लाया गया था
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा की याचिका पर आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी।…