भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मक्सर (Maxar) के सैटेलाइट ने इन तबाह एयरबेस की फोटोज जारी की हैं। मक्सर ने पाकिस्तान के जिनकी फोटोज जारी की हैं, उनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर के एयरबेस हैं। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति थी। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी मारे गए। मंगलवार को शाम 4.30 बजे मुठभेड़ खत्म हुई। इसे ऑपरेशन केलर नाम दिया गया था। शुकरू के जंगली इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने एयरबेस पर जवानों से मुलाकात की। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाया है। 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी में आर्मी के 6 और BSF के 2 जवान शहीद हो चुके हैं, 59 घायल हैं। इसके अलावा 28 सिविलियंस की भी जान गई है। शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी कश्मीर के थे भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए …
Related Posts
पंजाब के 7 जिलों में बाढ़, सेना पहुंची:जम्मू में बाढ़ में फंसे 27 जवान, 10 घंटे में रेस्क्यू; हिमाचल के चंबा में घरों में मलबा घुसा
पंजाब में बारिश के कारण 7 जिले और 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। रावी-ब्यास और सतलुज…
राजस्थान-MP में 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हैदराबाद में मूसी नदी ओवरफ्लो, कॉलोनियां डूबीं; बस स्टैंड में पानी भरा
राजस्थान में शुक्रवार को मानसून अपने तय समय से 4 दिन पहले विदा हो गया। मध्य प्रदेश के 11 जिलों…
लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन, 17 सांसद संसद रत्न से सम्मानित:इनमें निशिकांत दुबे-सुप्रिया सुले का नाम शामिल; 4 को स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी मिला
लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। इनमें NCP…