पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत की ओर से नूर खान एयरबेस पर हमला करने की बात मान ली है। उन्होंने शुक्रवार रात कहा कि 10 मई की रात करीब 2:30 बजे जनरल आसिम मुनीर ने उन्हें सेफ लाइन पर फोन कर बताया कि भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों को निशाना बनाया है। शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान की वायुसेना ने देसी तकनीक और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर देश को बचाया। चीन से मिले जेट्स पर लगी आधुनिक टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया। इधर, भारत के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 9 और 10 मई की रात पाकिस्तान की तरफ से हुए हमले को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर ने नाकाम किया था। यह पूरी तरह से स्वदेशी डिफेंस सिस्टम है। यह तीनों सेनाओं के पास मौजूद है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी मौजूद थे। मीटिंग में किस पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी नहीं मिली है। भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट:सुप्रीम कोर्ट में जज रह चुके, NDA के सीपी राधाकृष्णन से मुकाबला
I.N.D.I.A ने सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया…
दिल्ली के कर्मचारी को पंजाबी बोलने-पढ़ने पर मजबूर किया:युवक बोला- पंजाब में हो तो पंजाबी आनी चाहिए; VIDEO सामने आया
महाराष्ट्र में मराठी के बाद अब पंजाब के अमृतसर में डाकघर में तैनात पोस्टल असिस्टेंट को पंजाबी पढ़ने-बोलने के लिए…
दिल्ली में यूनिवर्सिटी छात्रा का आरोप- कैंपस में कपड़े फाड़े:कहा- 4 आरोपियों ने जबरदस्ती अबॉर्शन पिल खिलाई; FIR दर्ज
दिल्ली में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) की एक 18 साल की छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कैंपस…