पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो शो ‘मन की बात’ का आज 122वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इसमें पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना और पाकिस्तान के झूठ पर बात कर सकते हैं। साथ ही 33 देशों में भेजे गए भारतीय डेलिगेशन के बारे में भी बता सकते हैं। इसके साथ ही वे हर एपिसोड की तरह एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी प्रमोट कर सकते हैं। दरअसल, 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर इस अभियान के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस अभियान के तहत देश-भर में मां के नाम पर 140 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। पिछले एपिसोड में भी उन्होंने लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की बात कही थी। 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। मन की बात’ पिछले तीन एपिसोड की खबरें पढ़ें…
Related Posts
छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सूरज को अर्घ्य:दिल्ली में 1300 घाटों पर स्नान; ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका समेत दुनियाभर में भी पूजा हुई
छठ महापर्व का मंगलवार को आखिरी दिन था। 4 दिन का ये महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड; CDS बोले- महत्वपूर्ण नहीं कि विमान गिरा, जरूरी- क्यों गिरा; 6 राज्यों में मॉक ड्रिल
नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारतीय फाइटर जेट गिराए जाने को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान के…
बिहार में बाढ़-बिजली गिरने से 13 की मौत:राजस्थान में 7 की जान गई, MP के 4 जिलों में बाढ़; लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद
बिहार में बीते 24 घंटे में बाढ़-बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने से प्रदेश…