अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले वे घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले। एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है। आज के 4 बड़े अपडेट्स यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें… सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर शव मिलने का इंतजार करते परिजन…. प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद स्पेस से लौटीं; वोटर आईडी-आधार लिंक करने की तैयारी; चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार
नमस्कार, कल की बड़ी खबर सुनीता विलियम्स की स्पेस से वापसी की रही। केंद्र सरकार सभी वोटर आईडी को आधार…
दिल्ली-पानीपत में 20 लग्जरी कारें चुराने वाला गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल है मास्टरमाइंड, चोरी के लिए टैब में सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था
पानीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पानीपत की…
दिल्ली एयरपोर्ट पर 340 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले:गाजियाबाद में एक मंजिल तक घर डूबे, नोएडा में दिन में छाया अंधेरा
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में बुधवार को तेज बारिश के कारण नदियां…