MP-राजस्थान, बिहार समेत 16 राज्यों आज भारी बारिश का अलर्ट है। रविवार को राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भी प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी रहा और जयपुर, जोधपुर समेत 14 जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के 11 जिलों में भारी, जबकि बाकी 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में मानसून 24 से 48 घंटे में एंट्री कर सकता है। इससे पहले प्री मानसून एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को नरसिंहपुर और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, मौसम विभाग ने बाकी पूरे प्रदेश में भी बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। UP में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को गोरखपुर के रास्ते राज्य में मानसून की एंट्री होगी। इधर, रविवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि, दिन का तापमान 41.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, केरल के कई इलाकों में भारी बारिश जारी रही, जिससे पेड़ उखड़ गए, नदियों का लेवल बढ़ गया और कई बांधों के गेट खोलने पड़े। उधर, बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मलप्पुरम, कन्नूर, कासरगोड, वायनाड और त्रिशूर में सोमवार को स्कूल कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कर्नाटक में आज बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, इसके चलते उडुपी और दक्षिण कन्नड़ के जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 17 जून: तमिलनाडु, पुडुचेरी, विदर्भ, पूर्वी मध्यप्रदेश, गुजरात सौराष्ट्र, बिहार, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 18 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थानः प्री-मानसून की बारिश, सड़कें लबालब; अलवर में सड़क ढही, बिजली गिरने से बच्चे की मौत, आज 11 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भी प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी रहा। रविवार को जयपुर, जोधपुर समेत 14 जिलों में भारी बारिश हुई। उधर, मौसम विभाग ने 16 जून को भी राजस्थान के 11 जिलों में भारी बारिश, जबकि शेष 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेशः 24 से 48 घंटे में मानसून की एंट्री; नरसिंहपुर-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट; पूरे प्रदेश में बदला रहेगा मौसम मध्य प्रदेश में मानसून अगले 24 से 48 घंटे में एंट्री कर सकता है। इससे पहले प्री मानसून एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को नरसिंहपुर और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, मौसम विभाग में शेष पूरे प्रदेश में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेशः आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट; 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश में सबसे गर्म रहा UP में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है। पिछले 24 घंटे में वाराणसी देश में सबसे गर्म रहा, यहां का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को गोरखपुर के रास्ते राज्य में मानसून की एंट्री होगी। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ः सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर संभाग में हो सकती है भारी बारिश छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं रविवार को 39 °C के साथ राजनांदगांव प्रदेशभर में सबसे गर्म रहा। सबसे कम तापमान 24.6°C दुर्ग में दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 26 में बारिश का यलो अलर्ट; बक्सर में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत बिहार के पूर्वी और उत्तरी इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना समेत दक्षिण बिहार में देर शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। रविवार को बक्सर में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ः लोगों को गर्मी से मिली राहत, 5 डिग्री तापमान गिरा; आज आंधी-बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में लगभग 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। आज 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पठानकोट, होशियारपुर समेत छह जिलों में आंधी का यलो का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंडः रांची सहित 6 जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश; मानसून की दस्तक से पहले भारी बारिश का अलर्ट झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश से पहले ही मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सिमडेगा, रांची समेत 6 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः राज्य में 4 दिन लगातार बारिश, बिजली-तेज हवाएं चलने का अलर्ट; 28 जून तक होगी मानसून की एंट्री हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। पानीपत में सोमवार सुबह बारिश हुई। झज्जर और चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं। राज्य में 4 दिन तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने का भी अलर्ट है। राज्य में 28 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें..
Related Posts
राजस्थान के उदयपुर में घर-दुकान बाढ़ में डूबे:यूपी के चंदौली में घाघरा नदी पर बना बांध टूटा; यमुनोत्री हाईवे लैंडस्लाइड से बंद
राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 2 दिन से भारी बारिश हो रही है। जयपुर, सीकर के कई इलाकों में…
राष्ट्रपति मुर्मू ने पनडुब्बी INS वाघषीर में यात्रा की:ऐसा करने वाली दूसरी प्रेसिडेंट; इससे पहले डॉ. कलाम सबमरीन में बैठे थे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवाड़ नेवल बेस पर पनडुब्बी (सबमरीन) में यात्रा की। कलवरी क्लास की…
CJI गवई का सुझाव- ज्यूडीशियरी का विकेंद्रीकरण हो:यह न्याय को घर-घर पहुंचाने के लिए जरूरी, लेकिन सरकार और अदालतों में एक जैसी लालफीताशाही
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) भूषण गवई ने शुक्रवार को जनता के घर-द्वार तक न्याय पहुंचाने के लिए न्यायपालिका के…