दिल्ली के बवाना की एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग को फैलने से रोक लिया गया है। हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू पाने का काम अभी भी जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार, इनमें एक महिला भी मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक महिला कैडर को गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के हाओबाम मारक इलाके से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले दो शख्स को भी अरेस्ट किया गया था। एअर इंडिया का प्लेन कोलकाता लौटा; एक पैसेंजर की मेडिकल इमरजेंसी के चलते उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लैंडिंग वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली सेक्टर पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक प्लेन गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेडिकल इमरजेंसी के कारण कोलकाता लौट आया। 162 यात्रियों और चालक दल के साथ वैंकूवर से उड़ान भरने वाला एआई 186 विमान अपने रूटीन टेक्निकल स्टॉपेज के लिए कोलकाता में उतरा था और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 25 मिनट तक हवा में रहने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा और एहतियातन उतरना पड़ा, क्योंकि एक यात्री बीमार हो गया। बीमार यात्री को विमान से उतारने के बाद विमान रात 8.30 बजे फिर से कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। 173 और भारतीय ईरान से लौटे, अब तक 4415 नागरिकों को सुरक्षित निकाला अर्मेनिया के येरेवन से एक विशेष इवैक्यूएशन प्लेन गुरुवार रात 10.30 बजे दिल्ली पहुंचा। इसमें ईरान से 173 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 3 भारतीय वायुसेना के विमानों समेत 19 विशेष इवैक्यूएशन प्लेन के जरिए कुल 4415 भारतीय नागरिकों (ईरान से 3597 और इजरायल से 818) को निकाला जा चुका है। इनमें 14 OCI कार्ड होल्डर, 9 नेपाली, 4 श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय की ईरानी पत्नी भारत लाई गई।
Related Posts
राजस्थान के फतेहपुर-माउंट आबू में पारा 4°:दिल्ली में घना कोहरा, 129 फ्लाइट कैंसिल; यूपी-बिहार में 6 की मौत, 11 जिलों के स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों में शनिवार सुबह भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा छाया रहा।…
ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब:कहा- मनी गेमिंग ऐप्स का टेरर फाइनेंस से लिंक, नेशनल सिक्योरिटी को खतरा
केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर बताया कि अनरेगुलेटेड ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स का टेरर फाइनेंस और मनी…
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 15 ब्रह्मोस दागीं:पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया; रक्षामंत्री राजनाथ आज भुज एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी एयरबेसों पर 15 ब्रह्मोस दागी थीं। न्यूज एजेंसी ANI से ये बात डिफेंस एस्टैबलिशमेंट…