गुरुग्राम में बारिश के समय लगने वाले भारी जाम से निपटने के लिए इस बार खास प्लान बनाया गया है। ट्रैफिक पुलिस की सलाह पर यहां की बड़ी-बड़ी कंपनियां अब मानसून के दौरान अपने कर्मचारियों की ड्यूटी का समय थोड़ा बदलेंगी। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार कंपनियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9999981800 जारी किया है, जिस पर 24 घंटे कभी भी कॉल किया जा सकता है। इस नंबर पर कंपनियां ट्रैफिक से जुड़ी दिक्कतें बता सकती हैं और अपने कामकाज का शेड्यूल भी साझा कर सकती हैं, ताकि ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभाला जा सके। बड़ी कंपनी प्रतिनिधियों से मीटिंग इस प्लानिंग पर चर्चा के लिए डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन और एसीपी सत्यपाल यादव ने बड़ी कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। खासकर साइबर पार्क की कंपनियों को लेकर विशेष फोकस किया गया है। इन बैठक का मकसद मानसून के दौरान बारिश में ट्रैफिक को सुचारू रखना है। डॉ. मोहन ने कंपनियों से कर्मचारियों के ड्यूटी समय में बदलाव और पिक-एंड-ड्रॉप की व्यवस्था को व्यवस्थित करने का सुझाव दिया, ताकि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम हो। इस पहल को सभी कंपनी अधिकारियों ने सराहा और अपनी सहमति जताई। इससे न केवल कर्मचारी जलभराव और जाम से बचेंगे, बल्कि अन्य मार्गों पर भी ट्रैफिक सुगम रहेगा। पुलिस साइबर पार्क में करेगी सर्वे पुलिस जयपुर-दिल्ली मार्ग के पास साइबर पार्क की कंपनियों के वाहनों का सर्वे करेगी, ताकि वाहनों की संख्या का सही आंकड़ा जुटाकर बारिश के दौरान ट्रैफिक की स्थिति के हिसाब से ड्यूटी समय में बदलाव किया जा सके। इससे कर्मचारी समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वर्क फ्रॉम होम का विकल्प भारी बारिश में कर्मचारियों से वर्क-फ्रॉम-होम कराने की सलाह भी दी गई है। कंपनियों को पिक-एंड-ड्रॉप के लिए वाहन चालकों को समयबद्ध निर्देश देने को कहा गया, ताकि सड़कों पर एक साथ भीड़ न हो। एंबियंस मॉल पर ये प्लान इसके अलावा दिल्ली-जयपुर मार्ग पर एंबियंस मॉल और आसपास की कंपनियों से भी जाम की समस्या के समाधान के लिए संपर्क किया जा रहा है। यहां हाईवे पर कोई वाहन खड़ा नहीं हो सकेगा। पार्किंग स्लॉट में भी बदलाव को कहा गया है। भारी बारिश में निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने को कहा है।
Related Posts
कांग्रेस नेता बोलीं- राहुल, प्रियंका का बोलने का तरीका अलग:एक सेब तो दूसरा संतरा; संसद में दोनों ने मजबूती से बात रखी
कांग्रेस की सीनियर नेता रेणुका चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एकदम अलग हैं। उनके…
सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक CM पद पर हर दिन भ्रम:राहुल गांधी स्थिति साफ करें; डिप्टी सीएम शिवकुमार ने लिखा- प्रार्थना नाकाम नहीं होती
कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी…
दिल्ली अग्निकांड शोकसभा में BJP-AAP कार्यकर्ताओं में झड़प:धक्कामुक्की हुई, कुर्सियां फेंकी; केजरीवाल बोले- भाजपा के लोगों ने पीड़ितों से मिलने से रोका
दिल्ली अग्निकांड में मारे गए 9 लोगों की शोकसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर…