हिमाचल प्रदेश में 20-21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। अबतक 20 से ज्यादा बादल फटने की घटना हो चुकी हैं। अकेले 30 जून की रात मंडी और किन्नौर में 16 जगह बादल फटे थे। राज्य में लैंडस्लाइड-बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अबतक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 से ज्यादा लापता हैं। 40 के करीब मकान पूरी तरह ढहे हैं। मंडी जिले से बहने वाली ब्यास नदी उफान पर है। राज्य में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है। UP के वाराणसी में गंगा का जलस्तर 50mm प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। 50 घंटे में जलस्तर 2.96 मीटर बढ़ा है। पानी मणिकर्णिका घाट तक आ गया है। 20 से ज्यादा मंदिर पानी में डूबे हैं। लखीमपुर में शारदा नदी उफान पर है। राजस्थान के कोटा में मोड़क कस्बे में बाढ़ के हालात हैं। घर, स्कूल, हॉस्पिटल, एटीएम तक में चार-चार फीट तक पानी भरा है। चित्तौड़गढ़ में गूंजली नदी का पानी पुल के ऊपर से तक बह रहा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। 30 जून: किन्नौर में 1, मंडी जिले में 15 जगह बादल फटे 1. किन्नौर 2. मंडी जिला- हिमाचल में बादल फटने के बाद की 5 तस्वीरें… अन्य राज्यों से बारिश की तस्वीरें… देशभर में 1 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए… देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मथुरा-वृंदावन के आधे इलाके में बाढ़:हरियाणा के घग्गर ड्रेन में दरार, 300 एकड़ फसल डूबी; रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल
देश के उत्तरी राज्यों में बारिश के कारण हालात अभी भी खराब हैं। हरियाणा के सिरसा में हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन…
राजस्थान में भारी बारिश, 2 दिन में 18 की मौत:बिहार में बाढ़ के हालात, मुंगेर-गयाजी में पुल बहा; वाराणसी में 84 घाट डूबे
राजस्थान में दो दिन से भारी बारिश जारी है। इससे जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हुई है। जयपुर,…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चैंपियंस ट्रॉफी- सेमीफाइनल में भारत Vs ऑस्ट्रेलिया; केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़; मायावती ने भतीजे से दूसरी बार उत्तराधिकार छीना
नमस्कार, कल की बड़ी खबर चैंपियंस ट्रॉफी की रही, भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया। एक खबर…