उत्तराखंड में तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होगा, तभी आगे यात्रा शुरू की जाएगी। उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड हुई और रास्ता बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु फंस गए। SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। मौसम विभाग ने आज राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 4 दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भारी बारिश के बाद अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में 2 फीट पानी भर गया। वहीं, भारी बारिश के दौरान दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। हालांकि, इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। दरगाह कमेटी ने उस हिस्से में लोगो की आवाजाही बंद कर दी है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अब भी 29 लोग लापता हैं। गुरुवार को 2 और शव मिले। खराब मौसम के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। देशभर में मौसम की 6 तस्वीरें… देशभर में 2 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए… देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को फटकारा:पूछा- 27 बार सुनवाई क्यों टाली, 4 साल से जेल में बंद आरोपी को जमानत दी
इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से एक व्यक्ति की जमानत याचिका 27 बार टाले जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार…
UP में कोहरे में 70 वाहन टकराए, 12 की मौत:हिमाचल में तापमान माइनस 2.6°C; बिहार के 15 जिलों में पारा 10°C से नीचे
उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में रविवार को घना कोहरा छाया। जीरो विजिबिलिटी के कारण अलग-अलग शहरों में 70 वाहन…
जिसे जड़ी-बूटी वाला कहा, वह बना AMO:UPSC में 15वीं रैंक; आयुष यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के डॉ. हिमांशु बोले-पड़ोसी कहते थे आयुर्वेद में फ्यूचर नहीं
पड़ोसी मेरा मजाक उड़ाते थे। बोलते थे तेरे बस का कुछ नहीं है, क्योंकि नीट के बाद मैंने MBBS के…