UP में बुधवार को भारी बारिश जारी है। अयोध्या में घरों में पानी भर गया है। प्रयागराज में बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट तक पानी पहुंच गया है। इसके चलते गंगा आरती का स्थान बदला गया है। मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर है। मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जिले बाढ़ की चपेट में हैं। छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए, दमोह में सतधरू-साजली बांध के 3-3 गेट खोले गए। वहीं, जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेट खोले गए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते न्यू नरसाला इलाके में घर और गाड़ियां पानी में डूब गईं। हालात को देखते हुए नागपुर नगर निगम ने राफ्ट (नाव) की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। मंगलवार को चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट के पास मुख गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। SDRF ने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है। सर्च जारी है। अगले चार दिन राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है। राज्यों से बारिश-बाढ़ की 6 तस्वीरें…
Related Posts
अजमेर में भारी बारिश, घरों में पानी भरा, लोग बहे:6 जिलों में स्कूल बंद, 4 दिन में 23 की मौत; यूपी के काशी में 30 हजार घर डेंजर जोन में
बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन सिस्टम एक्टिव होने से राजस्थान के 6 जिले- जोधपुर, नागौर, पाली, अजमेर, सिरोही, जालोर में…
रोहतक में दिल्ली नंबर गाड़ी से ₹1 करोड़ कैश मिला:ब्लास्ट के बाद पुलिस चेकिंग कर रही थी; बैग से 500-500 की गड्डियां मिलीं
हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने जांच के दौरान एक दिल्ली नंबर टैक्सी से एक करोड़ रुपए कैश बरामद किया…
धोती-कुर्ता पहन 42 किमी दौड़ा सोनीपत का ‘सिक्स पैक ताऊ’:मैराथन में बनाया रिकॉर्ड; 31 देशों के 30 हजार रनर्स के बीच जीता मेडल
सोनीपत का ‘सिक्स पैक’ वाले ताऊ संजय उर्फ काला पहलवान ने दिल्ली में आयोजित 42 किलोमीटर की मैराथन तय समय…