राजस्थान में दो दिन से भारी बारिश जारी है। इससे जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हुई है। जयपुर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले के कई निचले इलाकों में 4-5 फीट तक पानी भर गया है। बूंदी में मेज नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बिहार में तेज बारिश से बाढ़ के हालात हैं। मुंगेर और गयाजी में पुल बह गया है। औरंगाबाद में अटल बिगहा गांव में 500 घर डूब गए हैं। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर समेत 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में तेज बारिश जारी है। हाथरस में आधे घंटे में 6 इंच पानी बरसा। राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना में बाढ़ की स्थिति है। वाराणसी में भी गंगा उफान पर है। 84 घाट पूरी तरह से डूबे हुए हैं। ललितपुर के माताटीला बांध के 18 गेट और गोविंद सागर बांध के 8 गेट खोले गए हैं। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश जारी है। हिमाचल की 200 और उत्तराखंड की 58 सड़कें लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गई हैं। आज भी दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्यों से बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें… मैप से समझें देशभर में बारिश के हालात… देशभर में बारिश-बाढ़ की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली ब्लास्ट- आतंकी डॉक्टर्स की अलग-अलग हैंडलर को रिपोर्टिंग थी:हथियारों के लिए फंडिंग की; उसी पैसे के लिए झगड़े थे उमर-मुजम्मिल
दिल्ली ब्लास्ट मामले में इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क, हैंडलर्स की चेन और कई को-ऑर्डिनेटेड हमलों की…
पंजाब के सेहत मंत्री के OSD पर सियासत:बाजवा बोले-राज्य को दिल्ली से कंट्रोल किया जा रहा; बलबीर ने कहा-आपने पाकिस्तान को सौंपा था
पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के ओएसडी शालीन मित्रा की नियुक्ति को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई…
भारत को मिलने वाले 114 में से 24 होंगे सुपर-राफेल:F-5 होगा नाम, अभी वायुसेना के पास F-3; 2030 के बाद होगी डिलीवरी
फ्रांस के साथ भारत 114 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा 3.25 लाख करोड़ रुपए में करने जा रहा है। 17…