आम आदमी पार्टी (AAP) ने विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन से अलग होने की बात एक बार फिर कही है। पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि AAP अब इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है और 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होगी। संजय सिंह ने कहा कि AAP और कांग्रेस ने सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए साथ गठबंधन किया था, लेकिन हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ी। पंजाब और गुजरात उपचुनाव भी AAP ने अपने दम पर लड़े। उन्होंने कहा कि संसद में पार्टी अन्य विपक्षी दलों जैसे TMC और DMK के साथ मुद्दों पर सहयोग करती रहेगी। पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता के मुद्दे संसद में उठाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के बांद्रा में चॉल का एक हिस्सा ढहा; मलबे से 12 लोग निकाले गए, राहत कार्य जारी मुंबई के उपनगर बांद्रा में एक चॉल का कुछ हिस्सा ढह गया। फायर सर्विस की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मलबे से 12 लोगों को निकाला जा चुका है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव का काम जारी है। घटना शुक्रवार सुबह 7:50 बजे हुई। शुरुआती जांच के अनुसार, इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद कुछ लोग घायल हो गए। दिल्ली में दो स्कूलों में बम की धमकी, 5 दिन में 12 स्कूलों को आया धमकी भरा मेल दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और रोहिणी सेक्टर 3 में अभिनव पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पांच दिनों में अब तक 12 स्कूलों और 1 कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले सोमवार को 2 और मंगलवार को 3 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जांच करने पर कोई भी विस्फोटक नहीं मिला था।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भाई बोला- सोनम से सारे रिश्ते तोड़े; 24 घंटे पहले मिलेगा रेल टिकट का कन्फर्मेशन; 20°C से नीचे नहीं चला पाएंगे AC
नमस्कार, कल की बड़ी खबर इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस की रही। दो खबरें रेलवे के टिकट बुकिंग नियमों…
पंजाब में महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1100 महीना:CM मान बोले- तैयारियां शुरू; 18 साल से बड़ी उम्र की 75 लाख महिलाओं को फायदा
पंजाब की महिलाओं को जल्द ही सरकार हर महीने 1100 रुपए दे सकती है। इसके लिए सरकार तैयारी शुरू कर…
भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने NHAI से पूछा- जाम के कारण एक घंटे की जगह 12 घंटे लगते हैं तो यात्री टोल क्यों दें?
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से पूछा कि अगर शहर में जाम लगा है…