फरीदाबाद में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 2 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले B.sc पास स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। जो ठगों को बैंक खाते मुहैया करवाता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ को कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-20B के रहने वाले कपिल ने शिकायत दी कि 9 अप्रैल को उसके पास टेलिग्राम पर पार्ट टाइम जॉब करके कम समय में पैसे कमाने को लेकर मैसेज प्राप्त हुआ था। जिसके बाद उसने मैसेज पर ही काम करने के लिए बोल दिया। 150 रूपए के लालच में 2 लाख गंवाए कपिल ने बताया कि कुछ ही समय बाद उसके पास कॉल करके उसकी निजी जानकारी ली गई। जिसके बाद उसे गुगल पर रेटिंग के कुछ टास्क दिए गये। जिनके बदले में उसे 150 रूपए दिए गये। इसके बाद ठगों ने उसको पैड टास्क करने के लिए कहा गया और लालच में आकर उसने ठगों के पास 2 लाख रूपए भेज दिए। युवक गिरफ्तार, ठगों को खाते मुहैया करवाता था पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए आकाश नामक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी चन्दन विहार नांगलोई दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आकाश B.sc पास है। नौकरी न होने के कारण वह ठगों को खाता मुहैया कराने का काम करता था। इसके अलावा आरोपी एक कबाड़ का गोदाम चलाता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मे पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस केस में शामिल दूसरे लोगों की तलाश कर रही है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर से अलगाववादी नेता जावेद नलका गिरफ्तार, 1996 के मामले में वॉन्टेड था
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के जैना कदल निवासी अलगाववादी नेता जावेद अहमद मीर उर्फ जावेद नलका को 1996 के एक…
लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन, 17 सांसद संसद रत्न से सम्मानित:इनमें निशिकांत दुबे-सुप्रिया सुले का नाम शामिल; 4 को स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी मिला
लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। इनमें NCP…
दिल्ली के शिक्षकों को कुत्ते गिनने का आदेश नहीं मिला:शिक्षा निदेशालय ने कहा- ऐसा सर्कुलर या नीति कभी जारी नहीं हुई, ये अफवाह है
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर चल रही उस खबर को पूरी तरह झूठा बताया…