हिसार की बेटी से दिल्ली के नजफगढ़ में दहेज के लिए मारपीट का मामला सामने आया है। हिसार की रहने वाली इंदू ने आज अपने पति धीरज दहिया के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंदू की शादी 21 जनवरी 2024 को दिल्ली के गणपति एन्क्लेव एक्सटेंशन निवासी धीरज दहिया से हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने करीब 30 लाख रुपए खर्च किए। इसमें 10 तोला सोना, एक किलो चांदी, घरेलू सामान और नकद शामिल थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने नेक्सन कार की मांग शुरू कर दी। सास सीमा दहिया, ससुर जितेंद्र दहिया और पति के मामा सुरेश उर्फ गुगल ने 15 लाख रुपए या कार की मांग की। पति देर रात घर आता और इंदू के साथ दुर्व्यवहार करता था। 27 अप्रैल को ससुराल वालों ने इंदू के साथ मारपीट की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसके गहने और अन्य सामान भी रख लिए। पीड़िता ने पहले भी नारनौंद थाने में शिकायत की थी। लेकिन अब जांच के बाद पुलिस ने पति धीरज दहिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 316(2), 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता जांच में नहीं पाई गई।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:CJI पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज
बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को CJI पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ जीरो FIR…
24 घंटे में कोरोना के 269 नए मरीज मिले:देश में अब तक 87 जानें गईं, 7400 एक्टिव केस; राजस्थान में दो की मौत
देश में बीते 2 दिन से कोरोना वायरस के नए केसों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है।…
दिल्ली CM रेखा की Z सिक्योरिटी वापस ली गई:4 दिन पहले हमले के बाद बढ़ाई गई थी, दिल्ली पुलिस ही सुरक्षा देगी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई Z सिक्योरिटी सोमवार को हटा ली गई। 4 दिन पहले उन पर…