जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश और लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 साल का एक बच्चा भी है। लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं। जम्मू के रियासी में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन में 70 साल के तीर्थयात्री की मौत हो गई, 9 घायल हो गए। वहीं, हिमाचल के चंबा में घर के ऊपर चट्टान गिरने से नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। राज्य की 401 सड़कें बंद हैं। इधर, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ बाढ़ में बह गया। बंजर नदी में बहते हुए बाघ को देखा गया। जबलपुर समेत प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के 27 और राजस्थान के 4 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में 24 जुलाई के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में फिर से तेज बारिश होने की संभावना है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें… सोमवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… देशभर में बारिश-बाढ़ का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
ऑपरेशन सिंदूर- जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से फिर फायरिंग:आर्मी ने जवाब दिया; कल भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की, 100 आतंकी मारे
पाकिस्तान ने लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर के चार इलाकों में गोलाबारी की। इसमें कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर शामिल हैं।…
राहुल बोले- ट्रम्प का 50% टैरिफ इकोनॉमिक ब्लैकमेल:बेहतर होगा कि मोदी अपनी कमजोरियों को जनता के हितों पर हावी न होने दें
राहुल गांधी ने बुधवार को रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना…
JNU में नारे लगे- मोदी-शाह की कब्र खुदेगी:भाजपा का दावा- उमर-शरजील के लिए प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी बोली– आरोपी छात्र सस्पेंड होंगे
दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में सोमवार रात कुछ छात्रों ने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ…