राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी सरकार जब से आई है। तब से 5 बार पहलगाम में ही अटैक हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह बताएं इसके लिए कौन जिम्मेदार है, वह कुर्सी खाली करें। अगर कोई नहीं है तो पीएम जवाब दें। पहलगाम हमले के 100 दिन बाद भी आतंकी नहीं मिले, 3 मारे गए तो बाकी कहां हैं? उनको भी ढूंढा क्यों नहीं। सीजफायर पर खड़गे ने कहा कि अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रम्प 29 बार कह चुके हैं उन्होंने सीजफायर कराया। पीएम मोदी इसका विरोध क्यों नहीं किया। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है। उन्होंने कहा कि भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी हद तक जाएगा। राज्यसभा की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
सीएम धामी दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री से मिले:स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और 7 विद्युत परियोजनाओं की मंजूरी मांगी, नदियों के संरक्षण पर फोकस
सीएम पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले। उन्होंने राज्य…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:7 मई को होगी 244 जिलों में सिविल डिफेंस ड्रिल; पाकिस्तानी घुसपैठिया अरेस्ट; चीन पर टैरिफ को लेकर ट्रम्प का यू-टर्न
नमस्कार, कल की बड़ी खबर केंद्र सरकार के निर्देश की रही, जिसमें कई राज्यों से 7 मई को सिविल डिफेंस…
आरोप- सांसदों को रोकने के लिए राज्यसभा में कमांडो बुलाए:रिजिजू बोले- विपक्ष के कुछ सदस्य आक्रामक हुए, उन्हें वेल में जाने से रोका गया
संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन था। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस…