दिल्ली में सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिसके चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इस मुद्दे पर अब आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “10 मिनट की बारिश और दिल्ली में पानी ही पानी… यही है 4- इंजन वाली सरकार का कमाल।” कहां हैं सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री? जलभराव की स्थिति को लेकर आतिशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रगति मैदान के सामने की सड़क पर भरे पानी को दिखाया गया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा: “प्रगति मैदान के सामने वाली सड़क का हाल देखिए… 10 मिनट की बरसात और दिल्ली में पानी ही पानी। यही है चार इंजन की सरकार का कमाल। कहां हैं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा? और क्या कर रही हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी?”
Related Posts
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, ‘नरेंदर-सरेंडर’ के नारे लगे:राहुल बोले- हमें हर बार बोलने से रोका जाता है; आज शाह सदन को संबोधित करेंगे
संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज तीसरा दिन है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में…
मोदी सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता:CM-PM मिलाकर बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 8931 दिन पूरे; पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के…
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए:हथियार, ग्रेनेड भी बरामद; पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, UP से एक शख्स अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर में शोपियां के डीके पोरा इलाके में आर्मी और CRPF ने जॉइंट ऑपरेशन में आतंकियों की मदद करने वाले…