देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को भी 6 जिलों में बारिश का रेड और बाकी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच आज 14 जिलों में स्कूलों की छुट्टी है। मंगलवार देर रात से सवाई माधोपुर में बाढ़ के हालात हो गए हैं। यहां श्योपुर (मध्य प्रदेश) को जोड़ने वाली एक पुलिया बह गई। शहर के कई इलाके पानी में डूब गए। घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। बहाव इतना तेज था कि गाड़ियां बहते हुए एक-दूसरे पर चढ़ गईं। बुधवार सुबह से रेस्क्यू टीमें लोगों को बचाने में जुटी हैं। मध्य प्रदेश के अशोकनगर, श्योपुर, विदिशा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। कई रास्ते भी बंद हो गए। बुधवार को भी तेज बारिश का अलर्ट है। इसके चलते भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोकनगर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। इधर, हिमाचल के मंडी में सोमवार रात बादल फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे 20 लोगों को बचाया गया। मंडी में अभी भी 254 सड़कें बंद हैं। वहीं, पूरे हिमाचल प्रदेश में 357 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। देशभर में बाढ़ और बारिश की 6 तस्वीरें… MP, बिहार, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल में आज भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि बाकी राज्यों में यलो अलर्ट है। 29 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… देश-भर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 कल से यात्रियों के लिए खुलेगा:केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन; अप्रैल में अपग्रेड करने के लिए बंद हुआ था
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नया टर्मिनल-2 (T-2) रविवार रात से यात्रियों के लिए खुल जाएगा। नागरिक…
यूपी में कोहरे में 40 गाड़ियां टकराईं, 7 की मौत:श्रीनगर में पारा -4°C पहुंचा; हिमाचल में 25 टूरिस्ट बर्फबारी में फंसे, रेस्क्यू
उत्तर प्रदेश में शनिवार को सर्दी के इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया। 15 जिलों में 40 से ज्यादा…
राहुल बोले- PM ने लद्दाख के लोगों से धोखा किया:गोलीबारी की न्यायिक जांच की जाए; लेह में इंटरनेट 3 अक्टूबर तक बंद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, ‘PM मोदी ने लद्दाख के लोगों के साथ धोखा किया है। लेह…