संसद मानसून सत्र के 9वें दिन बिहार वोटर वेरिफिकेशन और अमेरिका के टैरिफ लगाने वाले मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। लोकसभा और राज्यसभा 3-3 बार स्थगित हुईं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसपर विपक्ष ने सदन और संसद के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है। इसके पहले प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर बिहार मतदाताओं से जुड़े स्पेशल इंन्टेंसिव रिवीजन (SIR) पर विरोध प्रदर्शन किया। INDIA ब्लॉक के नेताओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) ऑफिस में बैठक की। आगे की रणनीति पर चर्चा की। मानसून सत्र के 9वें दिन की 2 तस्वीरें… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए.. संसद की कार्यवाही से जुडे़ अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास पॉलीथीन फैक्ट्री में आग लगी, तीन लोगों की मौत
मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे नई दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक पॉलीथिन फैक्ट्री में आग लग गई।दिल्ली…
पंजाब में महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1100 महीना:CM मान बोले- तैयारियां शुरू; 18 साल से बड़ी उम्र की 75 लाख महिलाओं को फायदा
पंजाब की महिलाओं को जल्द ही सरकार हर महीने 1100 रुपए दे सकती है। इसके लिए सरकार तैयारी शुरू कर…
पाकिस्तान के मुकाबले भारत तीन गुना ज्यादा ताकतवर:ऑपरेशन सिंदूर के बाद अगर जंग हुई तो सिर्फ 7 दिन टिकेगा पाक
भारत ने बुधवार की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये…