पहाड़ों पर मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की डैम साइट पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे के समय साइट पर काम चल रहा था। घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली में लगातार बारिश से कई जगह लैंडस्लाइड हुई। चंडीगढ़-मनाली-लेह नेशनल हाईवे (NH-3) और सोलंगनाला से अटल टनल की ओर जाने वाला रास्ता बंद है। पिछले 3 दिन की भारी बारिश से कुल 289 सड़कें प्रभावित हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में कल रात रियासी जिले में एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) की कार लैंडस्लाइ़़ड की चपेट में आ गई। उनकी कार पर अचानक चट्टान गिर गई। हादसे में SDM और उनके बेटे की मौत हो गई। उनकी पत्नी समेत 6 लोग घायल हो गए। भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को 3 अगस्त से बंद करने का फैसला लिया गया है। पहले यह 9 अगस्त को खत्म होनी थी। यात्रा के दोनों मार्गों पहलगाम और बालटाल पर मरम्मत का काम जारी है। बीते दिन सुबह बालटाल रूट से यात्रा शुरू की गई थी, लेकिन बाद में बारिश के चलते यात्रा रोक दी गई थी। मौसम विभाग ने शनिवार को असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में बारिश का रेड अलर्ट और बिहार, अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देशभर में बाढ़ और बारिश की 4 तस्वीरें… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
क्रिसमस पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी:मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए, बिशप ने विशेष प्रार्थना की; राहुल गांधी ने भी बधाई दी
देशभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिसमस पर गुरुवार को दिल्ली की कैथेड्रल चर्च ऑफ…
दिल्ली में हरियाणा नंबर की कार में ब्लास्ट:पुलिस को गुरुग्राम में घर में सोता मिला मालिक, बोला- डेढ़ साल पहले बेच चुका; हिरासत में लिया
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत के बाद हाई अलर्ट है। जिस…
10 राज्य-UT डेडलाइन तक फाइनल वोटर-लिस्ट पब्लिश करने से चूके:लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने मतदाता सूची जारी की; राजस्थान-यूपी और बंगाल में डेट बढ़ी
देश के नौ राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत 7 फरवरी तक…