हरियाणा में गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में जमीन सौदे और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा समेत अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अगली सुनवाई से पहले आरोपियों को अपनी बात कोर्ट में रखने के लिए भेजा गया है। अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी। शनिवार की सुनवाई में विशेष न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों को नोटिस भेजा। बता दें कि ED ने हाल ही में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपपत्र दायर किया था। उन पर साढ़े 7 करोड़ में खरीदी जमीन 58 करोड़ में बेचने का आरोप है। अदालत ने ED को सभी आरोपियों को आरोपपत्र की एक प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। इस पेशी में विशेष लोक अभियोजक (SPP) नवीन कुमार मट्टा, मोहम्मद फैजान और विशेष वकील जोहेब हुसैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। कोर्ट में ED ने ये दलीलें दीं… 4 पॉइंट्स में जानिए पूरा मामला…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के अस्पताल हादसे में मरने वालों की संख्या 12 हुई, इलाज के दौरान 2 और मरीजों की मौत
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुई आगजनी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो…
CJI गवई बोले- जज जमीनी हकीकत नजरअंदाज नहीं कर सकते:बार काउंसिल के इवेंट में कहा- न्यायपालिका का लोगों से दूरी बनाए रखना असरदार नहीं
सुप्रीम कोर्ट के नव-नियुक्त CJI बीआर गवई ने शनिवार को कहा कि जज जमीनी हकीकत को नजरअंदाज नहीं कर सकते…
यमुनानगर में BSF जवान के परिवार पर हमला:बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों ने पीटा; पत्नी के हाथ में 5 टांके, बेटी भी घायल
यमुनानगर बस अड्डे पर आज शुक्रवार की शाम 5 बजे रोडवेज कर्मचारियों ने बीएसएफ जवान के परिवार के साथ मारपीट…