दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में शनिवार दोपहर घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की दबकर मौत हो गई। इनमें 3 पुरूष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने आज दिनभर के लिए मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है। इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के शरोद नाले में बादल फटा है। गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन शरोद नाले से सटे बरोगी नाले का वाटरलेबल बढ़ गया है। लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे भी बंद है। यूपी में इस सीजन मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। अमरोहा में 3 दिन की लगातार बारिश के बाद एक बाइक सवार पर जर्जर मकान ढह गया। जौनपुर में भी मकान गिर गया। दिल्ली में दीवार गिरने की 2 तस्वीरें… देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 5 तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से देखिए… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
खबर हटके- इंस्टाग्राम ने बचाई युवक की जान:व्यक्ति ने लॉटरी जीतकर कोहली से दोगुना कमाई की; बिना नौकरी किए फौजी को मिले ₹2.5 करोड़
अक्सर इंस्टाग्राम और फेसबुक की लत से होने वाले नुकसान की काफी चर्चा होती है। लेकिन इस बार इंस्टाग्राम ने…
रोहतक में ठगी के 2 आरोपी काबू:दिल्ली के 3 कॉल सेंटरों से पकड़ा, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ने का देते थे झांसा
रोहतक में क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट और लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी करने के दो आरोपियों को साइबर…
फरीदाबाद में मारपीट कर दामाद का अपहरण:पत्नी ने पति से विवाद के बाद बुलाए मायके वाले; पुलिस ने बिजवासन से छुड़वाया
फरीदाबाद के थाना पल्ला इलाके में पत्नी से विवाद भारी पड़ गए। महिला के मायके वालों ने उसके घर आकर…