उत्तर प्रदेश-बिहार में तेज बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं। बिहार के 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 10 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत बिहार की 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पटना जिले की 24 पंचायतें भी बाढ़ से घिरी हैं। उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। मुरादाबाद में रामगंगा नदी उफान पर है। रविवार को एक बाइक सवार इसमें बह गया और फिर 22 घंटे तक एक पेड़ पर बैठा रहा। बाद में उसका रेस्क्यू हुआ। पिछले 24 घंटे में यूपी के 54 जिलों में 5.9 मिमी बारिश हुई। मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश बंद थी। पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ है। बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त से लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव होगा। इससे पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। अभी कुछ ही जिलों में बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के हुई लैंडस्लाइड के बाद NH-305 का औट-सैंज मार्ग बंद हैं। राज्य की 360 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बाधित है। मानसून से जुड़ी घटनाओं में इस सीजन अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है। 37 लोग अभी भी लापता हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करके मातली हेलीपैड लाया गया। धराली और हर्षिल में लोगों को भोजन-पानी पहुंचाया जा रहा है। यहां रेस्क्यू जारी है। लोगों को तलाशा जा रहा है। अब तक 1 हजार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 2 तस्वीरें… रविवार को राज्यों में बारिश का डेटा मैप में देखें देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
जालंधर से दिल्ली की फ्लाइट रद्द:3 सितंबर तक होगी परेशानी, चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट जाना होगा, यात्री बोले-जरूरी काम प्रभावित होते हैं
जालंधर जिले के आदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) जाने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितंबर तक रद्द कर…
पंजाब के स्कूलों पर सियासत तेज:भाजपा बोली- शिक्षकों को AAP का वॉलंटियर बनाया, सिसोदिया बोले- दिल्ली के स्कूलों की चिंता करें
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज (सोमवार को) नवांशहर में स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। इस मौके पर…
UP के लखीमपुर में नदी के कटान में घर बहा:राजस्थान में लौटते मानसून से चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा बारिश
देश के 4 राज्यों राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा से वापसी के बीच मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा…