आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा और चुनाव आयोग पर चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाते हुए कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा-चुनाव आयोग की ‘वोट चोरी’ का एक बड़ा कारण कांग्रेस की खामोशी है। प्रियंका कक्कड़ ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि जब दिल्ली में वोट काटे गए, गुजरात में ‘‘आप’’ प्रत्याशी को हाउस अरेस्ट किया गया और चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के दौरान वोटों से छेड़छाड़ हुई, तब कांग्रेस चुप रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र और कर्नाटक की बात तो करती है, लेकिन दिल्ली में हुई ‘वोट चोरी’ का जिक्र नहीं करती, जो उसका दोहरापन दर्शाता है। एसआईआर प्रक्रिया असली वोटर काटे प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की इसी चुप्पी का फायदा उठाते हुए भाजपा ने बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के जरिए असली वोटरों के नाम काटकर नकली वोटर जोड़ने का तरीका अपनाया है। प्रियंका ने कहा कि बिहार में 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, लेकिन चुनाव आयोग यह बताने से बच रहा है कि ये नाम किसके थे और क्यों हटाए गए। कक्कड़ ने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग ने वेबसाइट से उत्तर प्रदेश और बिहार का डिजिटल डेटा हटा दिया है और स्कैन कॉपियां अपलोड की हैं, ताकि कंप्यूटर द्वारा धांधली का पता न लगाया जा सके। उन्होंने बिहार के वाल्मीकिनगर का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां हजारों नकली वोटर बनाए गए हैं, जिनमें ‘डॉग बाबू’, ‘कैट कुमार’, ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ और ‘पीके कुमार’ जैसे नाम शामिल हैं। कांग्रेस का दोहरापन उजागर करना जरूरी उन्होंने कहा कि चार महीने तक ‘‘आप’’ ने लगातार प्रेसवार्ताएं कर दिल्ली में भाजपा द्वारा वोट चोरी की कोशिशों का खुलासा किया, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी रही। प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर वोट चोरी का एक वैध तरीका खोज लिया है, ठीक उसी तरह जैसे इलेक्टोरल बॉन्ड को काले धन को सफेद करने के वैध तरीके के रूप में इस्तेमाल किया गया। प्रियंका कक्कड़ ने देशवासियों से अपील की कि वे पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा और चुनाव आयोग की कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं और सही सवाल पूछें। उन्होंने कहा कि ‘‘कांग्रेस का दोहरापन उजागर करना जरूरी है, ताकि लोकतंत्र के खिलाफ हो रही साजिशों को समय रहते रोका जा सके।’’
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:राष्ट्रपति मुर्मू 4 दिनों के दौरे पर केरल पहुंची; राज्यपाल आर्लेकर और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने स्वागत किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 से 24 अक्टूबर तक चार दिनों के लिए केरल दौरे पर हैं। वे मंगलवार शाम तिरुवनंतपुरम…
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए PMO में बैठक:राहुल गांधी, CJI संजीव खन्ना भी शामिल हुए; मौजूदा डायरेक्टर 25 मई को रिटायर होंगे
PM मोदी ने सोमवार को नए CBI डायरेक्टर के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में मीटिंग की। इस मीटिंग में लोकसभा…
एअर-इंडिया ने 82 साल की महिला को व्हीलचेयर नहीं दिया:एयरपोर्ट परिसर में गिरी, होंठ से खून बहा, सिर-नाक पर चोट आई; दो दिन से ICU में
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट (IGI) पर 82 साल की महिला को एअर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से मना…