मुंबई में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। विक्रोली इलाके में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक 213 mm बारिश हुई। यहां जनकल्याण सोसाइटी के वर्षा गर इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हैं। आज भी मुंबई समेत महाराष्ट्र के छह जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। हार्बर लाइन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबा है। सायन, वाशी, नवी मुंबई समेत कई इलाकों में करीब चार फीट तक पानी भर गया। प्रशासन ने जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलने को कहा है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मीटर पहुंच गया, यह खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, बिहार के सीमांचल और पूर्वी जिलों में बाढ़ के हालात हैं। भागलपुर जिले में 6 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ने से फरक्का बैराज के सभी 109 गेट खोले गए। हालांकि, राज्य में सामान्य से कम बारिश हुई है। अब तक 647 mm सामान्य बारिश के मुकाबले सिर्फ 492 mm बारिश हुई है। मुंबई से बारिश की 5 तस्वीरें… गोवा में रेड, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार को गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज और UP-छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। देशभर में बारिश का डेटा, मैप से समझें
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड; CDS बोले- महत्वपूर्ण नहीं कि विमान गिरा, जरूरी- क्यों गिरा; 6 राज्यों में मॉक ड्रिल
नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारतीय फाइटर जेट गिराए जाने को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान के…
इंडिगो संकट- एयरलाइन ने अबतक ₹610 करोड़ रिफंड किए:देशभर में यात्रियों को 3 हजार बैगेज भी लौटाए; छठे दिन 650+ फ्लाइट कैंसिल
इंडिगो ऑपरेशन संकट के बीच रविवार शाम तक एयरलाइन ने यात्रियों को ₹610 करोड़ का रिफंड कर दिया है। इसके…
76% ने माना-एयरलाइंस का सेफ्टी से ज्यादा एडवर्टाइजमेंट पर खर्चा:लोकलसर्किल्स के 44 हजार पैसेंजर्स के सर्वे के डेटा, यात्रियों का विमानन कंपनियों से भरोसा घटा
लोकलसर्कल्स के एक सर्वे में शामिल 76% पैसेंजर्स का मानना है कि एयरलाइंस सुरक्षा से कहीं ज्यादा पैसा एडवर्टाइजमेंट पर…