वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में सोमवार दोपहर 2 बजे भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश शुभांशु के लौटने पर सफल अंतरिक्ष मिशन का जश्न मना रहा है, लेकिन विपक्ष अभी भी हंगामा कर रहा है और चर्चा को तैयार नहीं है। विपक्ष एस्ट्रोनॉट से नाराज कैसे हो सकता है। वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि पार्टी जरूरत पड़ने पर महाभियोग प्रस्ताव समेत सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को भी विपक्ष का बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा जारी रहा। SIR और वोट चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन की तस्वीर… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए… संसद के सभी जरूरी अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
पंजाब के मंत्री चीमा वित्त आयोग चेयरमैन से मिले:बाढ़ से नुकसान का मुद्दा उठाया; SDRF पर भी रखा पक्ष, आर्थिक पैकेज मांगा
पंजाब के फाइनेंस मंत्री आज दिल्ली में थे। उन्होंने इस दौरान 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया से…
सोनीपत में 1 करोड़ में दो FIR निपटाने की डील:दिल्ली के इंस्पेक्टर के कहने पर क्लर्क को दिए 30 लाख; दोनों गिरफ्तार, आज पेशी
दिल्ली के अलीपुर में दर्ज दो एफआईआर को निपटाने के बदले दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील जैन ने प्रवीण लाकड़ा…
AAP नेता आतिशी के VIDEO को लेकर जालंधर में FIR:BJP मंत्री की पोस्ट की फोरेंसिक जांच कराई; दिल्ली विधानसभा स्पीकर का CP पर एक्शन
दिल्ली की पूर्व CM और AAP विधायक आतिशी मार्लेना के वीडियो को लेकर जालंधर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली…