उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही। इससे सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। लोग घर की छतों या हाईवे पर तिरपाल लगाकर रहने को मजबूर हैं। वहीं, फर्रुखाबाद में गंगा नदी में फंसे युवक का 17 घंटे बाद रेस्क्यू किया जा सका। राजस्थान में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सवाई माधोपुर जिले में करीब 250 घर पानी में डूब गए। कोटा जिले के बाढ़ प्रभावित गांव दीगोद में राहत कार्य के लिए आर्मी को लगाया गया है। शहर की भी कई कॉलोनियों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। नाव के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है। नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर बिहार के सीमावर्ती इलाके की नदियों में दिख रहा है। पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़ आने से एक ट्रैक्टर बह गया। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, मध्यप्रदेश के श्योपुर में दूध बेचने वाले दो युवक नाले में बह गए। इनमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया जबकि दूसरा लापता है। SDRF युवक की तलाश कर रही है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले 15 घंटे से बारिश जारी है। इसके बाद केलो डैम के 4 गेट खोल दिए गए। देश में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें… देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए… देशभर के मौसम के पलपल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली में अब 11 की जगह 13 जिले होंगे:दिल्ली कैबिनेट ने प्रस्ताव मंजूर किया; लागू करने के लिए LG को भेजा जाएगा
दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए मौजूदा 11 जिलों को 13 नए जिलों में बदलने का प्रस्ताव…
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर को ED ने गिरफ्तार किया:फरीदाबाद में पुलिस ने मस्जिद खंगाली, डॉ. शाहीन-मुजम्मिल की नई तस्वीर सामने आई
एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने मंगलवार (18 नवंबर) को फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 25 ठिकानों पर रेड की। इस दौरान…
भास्कर अपडेट्स:झारखंड के रामगढ़ में अवैध कोयला खदान का हिस्सा ढहा, 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन के दौरान कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से 4 मजदूरों की मौत…