उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ। आसपास के दो गांव सागवाड़ा और चेपड़ों में काफी नुकसान हुआ। चमोली के DM संदीप तिवारी ने बताया कि थराली तहसील मुख्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में कई जगहों पर तबाही मच गई क्योंकि स्थानीय नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। चेपड़ों गांव में एक व्यक्ति लापता है, जबकि सागवाड़ा में एक घर पर मलबा गिरने से एक लड़की दब गई थी। कुछ घंटो बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। दोनों गांवों में मिलाकर कुल 70-80 घरों में करीब 2 फीट तक मलबा घुस गया। थराली को जोड़ने वाला कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे मिंग गधेरा के पास मलबा आने के कारण बंद हो गया है। उत्तराखंड में पिछले 18 दिनों में बादल फटने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 5 अगस्त को धराली में बादल फटा था, जिसमें 5 की मौत हुई और 100 से ज्यादा लापता हुए। उधर मौसम विभाग ने शनिवार को 19 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड में मध्यम बारिश होने की संभावना है हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे-305 समेत 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। 20 जून से मानसून शुरू होने के बाद से अब तक 295 मौतें हो चुकी हैं। मैप से समझिए घटनास्थल को… थराली हादसा, तबाही और रेस्क्यू… 1. रात में बादल फटा, 2 तस्वीरें 2. हादसे के बाद की स्थिति, 3 तस्वीरें.. 3. सुबह रेस्क्यू, 3 तस्वीरें… देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए… देशभर के मौसम के पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
कश्मीर में पारा माइनस 11.2°C, हरियाणा में पारा 2°C:MP के 20 जिलों में कोहरा, राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट; उत्तराखंड में हिमस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। सोनमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 11.2°C दर्ज किया गया। श्रीनगर…
छात्रा बोली-पेरेंट्स रात में अकेले घूमने से मना करते हैं:कपड़ों को लेकर टोकते हैं, क्योंकि उन्हें चिंता होती है; वर्कप्लेस पर भयमुक्त माहौल जरूरी
11वीं क्लास की एक छात्रा ने आज के बदलते माहौल पर चिंता जताई है। वसंत वैली स्कूल में पढ़ने वाली…
दिल्ली ब्लास्ट की आंखों-देखी:धमाका सुन तीन बार गिरा, लगा सब मर जाएंगे; सड़क पर कटा हाथ पड़ा था, कई मीटर दूर से आग की लपटें दिखीं
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार रात हुआ धमाका इतना जोरदार था कि करीब 1 किमी तक सुनाई दिया।…