पंजाब कांग्रेस का फोकस अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसी कड़ी में आज (सोमवार को) पंजाब के नेताओं के साथ राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीनियर लीडरशिप की बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक थी। राहुल गांधी बिहार में अपनी यात्रा छोड़कर यहां आए थे। जल्द ही पूरे पंजाब में नए जिला प्रधान नियुक्त किए जाएंगे। ये नियुक्तियां बिना किसी भेदभाव के की जाएंगी। 2022 में बनाए गए थे प्रधान जानकारी के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के 29 संगठनात्मक जिले हैं। 19 नवंबर 2022 को कांग्रेस ने जिला प्रधान नियुक्त किए थे। उस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी। कांग्रेस में प्रधानों का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस हिसाब से 3 महीने बाद चुनाव होने थे। ऐसे में उससे पहले ही यह प्रक्रिया की जा रही है। इससे पहले हरियाणा में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। एक सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी संगठन विस्तार के तहत पंजाब कांग्रेस की ओर से नौ दिन पहले 29 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि वे 1 सितंबर से पंजाब में आकर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी तरफ, पंजाब प्रभारी की ओर से प्रत्येक जिले के लिए तीन-तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। ये ऑब्जर्वर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बनाई गई टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।
Related Posts
SC बोला-रिटायरमेंट से पहले जजों का ताबड़तोड़ फैसले सुनाना दुर्भाग्यपूर्ण:ऐसा लगता है कि जज लास्ट ओवर में छक्के मार रहे हैं
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका में भ्रष्ट आचरण को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने भ्रष्टाचार का…
अमेरिका ने 7 महीने में 1700 भारतीय निकाले:इनमें 1562 पुरुष और 141 महिलाएं; विदेश राज्य मंत्री बोले- बीते 5 साल में 5541 डिपोर्ट किए
अमेरिका ने साल 2025 में शुरुआती 7 महीने में अबतक 1703 भारतीय नागरिकों को भारत डिपार्ट किया है। इनमें 1562…
जम्मू में 296 मिमी बारिश, 115 साल का रिकॉर्ड टूटा:पंजाब के गुरदासपुर में फंसे 400 स्टूडेंट्स-टीचर्स का रेस्क्यू ; करतारपुर साहिब कॉरिडोर-गुरुद्वारा डूबा
जम्मू में बारिश का 115 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार…