जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है। उसकी तलाश जारी है। हिमाचल प्रदेश में मंडी के गोहर में शुक्रवार देर रात बादल फटा था। नांडी पंचायत में नसेंणी नाला में कई गाड़ियां बह गईं। शिमला के जतोग कैंट में लैंडस्लाइड हुई। सेना की रेसीडेंशियल बिल्डिंगों को खाली कराया गया। पंजाब के अमृतसर, पठानकोट समेत 8 जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं। 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भरा हुआ है। बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। वहीं गुजरात के हिम्मत नगर में तेज बारिश के चलते 15 से ज्यादा कारें पानी में डूब गईं। उधर जम्मू-कश्मीर के कटरा में बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा 5 दिन से रुकी है। 26 अगस्त को यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ में 50 सड़कें-पुल डूब गए हैं। देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें.. देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
आतिशी का VIDEO, पंजाब DGP बोले- मामला ऑनगोइंग:डीजीपी का मेन रोल पॉलिसी मेकिंग; AAP नेता पर सिख गुरू के अपमान का आरोप
दिल्ली की पूर्व CM व AAP विधायक आतिशी मार्लेना के वायरल वीडियो को लेकर पंजाब के DGP गौरव यादव ने…
भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना में बिजली विभाग के आधिकारी के घर ACB का छापा, 2 करोड़ कैश जब्त
तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को हैदराबाद के कोठागुडा में बिजली विभाग के सहायक मंडल अभियंता (एडीई)…
प्रेमिका का बच्चा किडनैप कर भागा प्रेमी:साथ चलने से मना किया तो दिल्ली से उठाया, कानपुर में ट्रेन घेरकर RPF ने पकड़ा
यूपी के कानपुर में प्रेमिका के बच्चे को लेकर भाग रहा प्रेमी पकड़ा गया है। वह शादीशुदा प्रेमिका से मिलने…