उत्तर भारत के हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात खराब हैं। पंजाब के 9 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। भाखड़ा डैम में फ्लड गेट 4-4 फीट तक खोल दिए हैं। हिमाचल में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला के कोटखाई, जुब्बल और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हो गई। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में हिमाचल को आपदा प्रभावित राज्य घोषित किया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 5 नेशनल हाईवे और करीब 800 सड़कें बंद पड़ी हैं। कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। हरियाणा के 6 जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। सिरसा में एक नहर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 2.50 लाख एकड़ में फसलों को नुकसान हुआ है। करीब 40 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। सोमवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से 29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली सरकार ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर सोमवार को लैंडस्लाइड के बाद दो यात्रियों की मौत और छह लोग घायल हो गए। रेड और ऑरेंज अलर्ट के बाद चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लैंडस्लाइड के कारण 12 घर टूट गए। देश में बाढ़-लैंडस्लाइड से जुड़ी 5 तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
पंजाब में कांग्रेस के जिला प्रधान जल्दी होंगे नियुक्त:राहुल गांधी की सीनियर नेताओं से मीटिंग, 1 सितंबर से संभाल सकते हैं जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस का फोकस अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसी कड़ी में आज (सोमवार को) पंजाब…
होशियारपुर के विपश्यना केंद्र में रहेंगे केजरीवाल:बाजवा-सिरसा ने सुरक्षा और काफिले पर साधा निशाना, कहा- केजरीवाल सत्ता के लालची
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंच गए…
जींद में 5.51 करोड़ रुपए फ्रॉड केस में गिरफ्तारी:दिल्ली के व्यापारी ने 16 पर कराई है FIR; मुर्गे लेकर नहीं किया भुगतान
जींद में मुर्गे सप्लायर के 5 करोड़ 51 लाख 38 हजार 978 रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने एक…