पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश जारी है। पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 12 जिले एक हफ्ते से बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में 1,312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है। भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आज कुछ स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। गुरुग्राम के दफ्तरों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं। उधर, दिल्ली में यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद मंगलवार को ट्रांस-यमुना क्षेत्र की कई कॉलोनियों में पानी घुस गया। यमुना बाजार, मयूर विहार और आसपास के इलाकों की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अपना जरूरी सामान लेकर राहत शिविरों में जाने की अपील की है। दिल्ली-NCR में बारिश-बाढ़ से जुड़ी 4 तस्वीरें… उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सोमवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से दो लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में इस साल अगस्त की बारिश ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। बीते महीने सामान्य से 68% ज्यादा (256.8 mm) बारिश हुई। यह 1949 के बाद से सबसे ज्यादा है। शिमला में पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड और मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल के 6 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट है। 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
देश में कोरोना के 1010 एक्टिव केस, अबतक 9 मौतें:केरल में सबसे ज्यादा 430 मरीज; भारत में कोविड के 4 नए वैरिएंट मिले
भारत में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कुल मामलों की संख्या 1010 हो गई है। देश…
दिल्ली स्टूडेंट सुसाइड मामला, स्कूल की हेडमिस्ट्रेस सहित 4 सस्पेंड:छात्र ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर जान दी थी; पेरेंट्स का आरोप- स्कूल में इंसल्ट हुई
दिल्ली में 10वीं के छात्र के सुसाइड मामले में गुरुवार को सेंट कोलंबा स्कूल की हेडमिस्ट्रेस, दो शिक्षकों समेत चार…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- मैं नहीं चाहता एपल प्रोडक्ट भारत में बनें; राहुल गांधी पर FIR; विंग कमांडर व्योमिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर सैन्य अफसरों पर नेताओं के आपत्तिजनक बयान से जुड़ी रही। ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ीं कर्नल…