फतेहाबाद के साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के गाजियाबाद निवासी विष्णु मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल दिल्ली के खिचड़ीपुर के ब्लॉक एक में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी से 2000 रुपए भी बरामद किए हैं। साइबर थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि गांव बड़ोपल निवासी माया देवी ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी थी कि उसके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से बिना ओटीपी के 41 हजार 86 रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने 23 फरवरी को केस दर्ज किया था। साइबर ट्रैकिंग के आधार पर पकड़ा फतेहाबाद साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच व साइबर ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। उससे पुलिस ने पूछताछ कर अन्य मामलों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Related Posts
गणतंत्र दिवस परेड: नेवी मार्चिंग दल तीनों सेनाओं में बेस्ट:राज्यों में महाराष्ट्र और मंत्रालयों में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर को सर्वश्रेष्ठ झांकी का अवॉर्ड
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के विजेताओं के नाम को बुधवार को एलान किया गया। इसमें इंडियन नेवी के मार्चिंग दस्ते…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ बिल पर देशभर में प्रदर्शन; कर्नाटक में बेटों के सामने मां से गैंगरेप; राहुल गांधी को लखनऊ हाईकोर्ट से झटका
नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ बिल को लेकर है। देश के 8 राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन हुआ।…
हरियाणा कांग्रेस संगठन को लेकर दिल्ली में वन-टू-वन चर्चा:आलाकमान ने मीटिंग बुलाई; राहुल आ सकते हैं, हुड्डा सहित 7 बड़े चेहरों को न्योता
हरियाणा कांग्रेस की ‘संगठन सृजन’ प्रकिया के बीच आज (सोमवार को) प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को नई दिल्ली बुलाया…