फरीदाबाद से गुजरने वाली यमुना नदी में गुरुवार को एक शव बहता हुआ दिखाई दिया। जानकारी के मुताबिक, छांयसा-मोहना के पुल के नीचे यमुना की तेज लहरों के बीच शव देखा गया। इसी दौरान मौके पर डीसी विक्रम सिंह यादव भी पुल पर मौजूद से जहां से यमुना के जलस्तर का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने भी सब को बहता हुआ देखा। उन्होंने शव को बाहर निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू टीम को निर्देश दिए, लेकिन यमुना के तेज बहाव के कारण शव पलवल की ओर बह गया। छांयसा थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि शव को देखकर मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया अनुमान है कि शव यमुना नदी के तेज बहाव के साथ दिल्ली की ओर से बहकर फरीदाबाद पहुंचा होगा। हालांकि तेज धारा की वजह से शव पलवल की तरफ चला गया है। इस संबंध में पलवल पुलिस को सूचित कर दिया गया है और वहां से शव को निकालने की कोशिश की जाएगी। डीसी विक्रम सिंह यादव ने कहा कि शव की पहचान कराने के लिए पुलिस को कहा गया हैं। साथ ही फरीदाबाद में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं शव जिले के किसी लापता व्यक्ति का तो नहीं है।।
Related Posts
CJI गवई का सुझाव- ज्यूडीशियरी का विकेंद्रीकरण हो:यह न्याय को घर-घर पहुंचाने के लिए जरूरी, लेकिन सरकार और अदालतों में एक जैसी लालफीताशाही
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) भूषण गवई ने शुक्रवार को जनता के घर-द्वार तक न्याय पहुंचाने के लिए न्यायपालिका के…
दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही:2 की मौत, साल भर के बच्चे समेत 8 जख्मी, पड़ोस के घर में मलबा गिरने से एक घायल
दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई…
कर्नल सोफिया बोलीं- पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बना रहा:400 तुर्किये ड्रोन दागे; अपने एयरस्पेस में यात्री विमान उड़ने दिए, ताकि भारत जवाबी हमला न करे
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश…