नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन में दिल्ली की उपासना गिल अपनी टीम के साथ फंस गई हैं। उपासना गिल वॉलीबॉल इवेंट होस्ट करने के लिए वहां गई थीं। उनकी टीम में हरियाणा के फरीदाबाद की लड़कियां भी शामिल हैं। मदद की गुहार लगाते हुए उपासना गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर तत्काल रेस्क्यू की मांग की है। उन्होंने कहा कि पोखरा के अलावा अन्य जगहों पर कई हरियाणवी नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकाला जाना जरूरी है। जानकारी के मुताबिक नेपाल की वॉलीबॉल लीग का सीजन-2 चल रहा था। इसकी शुरुआत 5 सितंबर को हुई थी। 13 सितंबर तक मैच होने थे। उपासना सरोवर होटल में रुकी हुई थी। अब पढ़िए वीडियो में उपासना की 4 बड़ी बातें… महिला आयोग के पत्र में 4 अहम बातें… हरियाणा राज्य महिला आयोग का लेटर….
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 यात्रियों की मौत, सिर्फ 1 जिंदा बचा, DNA टेस्टिंग शुरू; विक्ट्री सेलिब्रेशन पर BCCI नियम बनाएगा
नमस्कार, कल की बड़ी खबर अहमदाबाद में एअर इंडिया के प्लेन क्रैश की रही, हादसे में प्लेन सवार 241 लोग…
सॉफ्टवेयर इंजीनियर का आरोप- RSS कैंप्स में यौन शोषण हुआ:9 अक्टूबर को खुदकुशी की थी; प्रियंका बोलीं- ये सच है तो भयावह, जांच हो
केरल के तिरुवनंतपुरम में 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 9 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली। मामला 12 अक्टूबर को…
पंजाब सीएम और केजरीवाल के खिलाफ शिकायत:कांग्रेस नेता बाजवा ने वीडियो से छेड़छाड़ के आरोप लगाए, पुलिस को सौंपी पेन ड्राइव
पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद…