नूंह जिले की अपराध जांच शाखा फिरोजपुर झिरका की टीम ने गश्त के दौरान एक शातिर वाहन चोर को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। आरोपी से पूछताछ और मौके पर की गई बरामदगी के आधार पर पुलिस ने तीन चोरी की बाइक बरामद कर ली हैं। बाइक के चेचिस और इंजन नंबर की जांच करने पर पता चला कि बाइक थाना तिगरी दक्षिणी जिला नई दिल्ली से 16 जुलाई 2024 को दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाई गई । पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी निरीक्षक सुभाष प्रभारी अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका के मुताबिक, पुलिस की टीम तिजारा–फिरोजपुर झिरका रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली की साहिल निवासी ढाणा, थाना पिनगवां जिला नूंह चोरी की बाइक पर फिरोजपुर झिरका से तिजारा राजस्थान की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। करीब 15–20 मिनट बाद एक बाइक बिना नंबर प्लेट के आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक बाइक मोड़कर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि उसने बाइक के अतिरिक्त अन्य बाइक भी चोरी की हैं। कोर्ट में पेश कर भेजा जेल पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी की निशानदेही पर मंहू पहाड़ की वाल के पास किकर की झाड़ियों से दो और बाइक बरामद की गईं। जिनमें एक बाइक थाना नगीना, जिला नूंह में दर्ज चोरी की एफआईआर से संबंधित पाई गई। जबकि दूसरी बाइक सिटी थाना तावडू में दर्ज एफआईआर से संबंधित निकली। पुलिस ने आरोपी साहिल को नियमानुसार अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Related Posts
दिल्ली में क्लाउड सीडिंग रोकी, 3 ट्रायल कामयाब नहीं रहे:एक की कीमत ₹64 लाख: IIT कानपुर ने कहा- नमी बेहद कम थी
दिल्ली में बुधवार को होने वाली क्लाउड सीडिंग फिलहाल रोक दी गई है। एक्सपर्ट के मुताबिक, क्लाउड सीडिंग में तभी…
ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की:9 आतंकी ठिकानों पर हमला, 30 मौतें; जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह; भारत ने 24 मिसाइलें दागीं
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर…
करनाल में धोखाधड़ी का शिकार हुआ कारोबारी:12 साल से इंसाफ के लिए काट रहा चक्कर, गाड़ी बेची, पैसे भी दिए, फिर भी न ट्रांसफर हुई, न शिकायत दर्ज हुई
दिल्ली के रमेश नगर निवासी एक कारोबारी पिछले 12 साल से करनाल के चक्कर काट रहा है। उसका आरोप है…