देश के उत्तरी राज्यों में बारिश के कारण हालात अभी भी खराब हैं। हरियाणा के सिरसा में हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन में बुधवार को फिर कटाव शुरू हो गया। ड्रेन में करीब 50 फीट चौड़ी दरार आ गई, जिससे 300 एकड़ फसल डूब गई। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत नदियों में पानी बढ़ गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा और वृंदावन में 50% इलाका बाढ़ की चपेट में है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बिजली गिरने की वजह से एयरपोर्ट पर नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया था। इसके कारण 5 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती घेरा अगले 4–5 दिन रहेगा। इसका असर केवल तटीय और मध्य भारत तक सीमित रहेगा। इसलिए मौसम विभाग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर में आज और कल भारी बारिश का अनुमान जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में बाढ़ और लैंड स्लाइड की स्थिति की समीक्षा करने के लिए देहरादून पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के लिए 1,200 करोड़ रुपए के वित्तीय पैकेज की घोषणा की। बाढ़-बारिश से जुड़ी तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझिए… मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भारत S-400 के लिए ₹10 हजार करोड़ की डील करेगा:रूस से और मिसाइलें खरीदेगा, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को गिराया था
भारत अपने मौजूदा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए रूस से 10,000 करोड़ की मिसाइलें खरीदने वाला है। इसके लिए…
हिंदू समाज को स्नेह सूत्र में बांधना संघ का लक्ष्य:मोहन भागवत बोले- RSS का मूल विचार अपनापन; 26 अगस्त से शुरू होगा शताब्दी समारोह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल विचार अपनापन है।…
राहुल बोले- ट्रम्प का 50% टैरिफ इकोनॉमिक ब्लैकमेल:बेहतर होगा कि मोदी अपनी कमजोरियों को जनता के हितों पर हावी न होने दें
राहुल गांधी ने बुधवार को रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना…