एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है। हालांकि देशभर के क्रिकेट प्रशंसक बंटे हुए हैं। कहीं विरोध हो रहा है, तो कहीं टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजा की जा रही है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम को सिंदूर भेजा, साथ ही BCCI के लिए चंदा मांगा। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन ने भी भारत-पाक मैच के खिलाफ बयान दिया। कइयों ने कहा-जिनके हाथ खून से सने हैं, हमारा उन्हीं से मैच हो रहा है। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से सवाल किया कि क्या मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है। भारत पाक मैच के विरोध में किसने क्या कहा…
Related Posts
अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन लॉन्च:बीजापुर में 60 घंटे से मुठभेड़… 5 हजार जवानों ने हिड़मा-देवा समेत 300 नक्सलियों को घेरा, 6 ढेर
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र-तेलंगाना की सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा-नड़पल्ली के जंगल में तीन राज्यों की संयुक्त फोर्स ने अब तक का…
लोकसभा में शाह बोले- पहलगाम हमले के 3 आतंकी ढेर:तीन महीने ट्रैक किया, फिर घेरकर मारा; आतंकियों के पाकिस्तानी होने के 3 सबूत भी बताए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 1 घंटा 14 मिनट बोले। उन्होंने भाषण की…
भास्कर अपडेट्स:UPSC परीक्षाओं में फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी, NDA-CDS एग्जाम में पायलट टेस्टिंग, सिस्टम ने 8 से 10 सेकंड में चेहरा वैरिफाइ किया
यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में अब उम्मीदवारों का फेस ऑथेंटिकेशन होगा। परीक्षा केंद्र पर चेहरे को कैमरे से स्कैन…