जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा को फिर से रोका गया। 19 दिन स्थगित रहने के बाद यात्रा रविवार से शुरू होनी थी, लेकिन तेज बारिश के चलते इसे अगले आदेश तक स्थगित किया गया। 26 अगस्त को मंदिर के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत नदियों का जलस्तर अब भी बढ़ा हुआ है। बलिया में चक्की नौरंगा गांव में 5 मकान और 5 दुकानें नदी में समा गईं। इस मानसून सीजन राज्य में 654.2mm बारिश हुई जो औसत 679.3mm बारिश से 4% कम है। हिमाचल के मंडी जिले के धर्मपुर में सपड़ी रोह गांव में शनिवार को लैंडस्लाइड हुई। कई घरों तक मलबा पहुंच गया। 8 घर खाली भी कराए गए हैं। राज्य में बारिश-बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 386 पहुंच गया है। राज्य में 12 सितंबर तक 133% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस पीरियड में 64.6mm बारिश की तुलना में 150.4mm बारिश हो चुकी है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से रविवार से मानसून विदाई की शुरुआत हो गई है, लेकिन मध्यप्रदेश को अभी दो हफ्ते और लग सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मालवा-निमाड़ इलाके में बारिश का एक और दौर 16 से 22 सितंबर के बीच शुरू होने की संभावना है। देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
लेह हिंसा-वांगचुक की पत्नी की SC में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका:बोलीं- एक हफ्ता हो गया, न पति की सेहत पता, न ही गिरफ्तारी की वजह
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने अपने पति की रिहाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख…
UER-2 के बक्करवाला टोल पर लोगों का हंगामा:एक दर्जन गांवों के लोगों ने महंगे टोल से छूट की मांग की, MLA ने मांगा एक हफ्ता वक्त
हरियाणा से सटे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) के बक्करवाला टोल पर मंगलवार को लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आसपास…
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद का नया CCTV फुटेज:गलियों में भगदड़, दुकानें छोड़कर भागे कारोबारी; जांच टीम ने 42 सबूत इकट्ठा किए
दिल्ली ब्लास्ट का एक और CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि मोबाइल की शॉप पर…