उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार सुबह 5 बजे बादल फटा। इससे तमसा, कारलीगाड़, टोंस और सहस्त्रधारा नदी में जलस्तर बढ़ गया। सहस्त्रधारा समेत आसपास के कई इलाकों के घरों, दुकानों और मंदिरों में 5-6 फीट तक पानी भर गया। कई सड़कें भी बह गईं। विकास नगर में टोंस नदी में पानी का बहाव अचानक तेज होने से मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में बह गई। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग लापता हैं। वहीं, मालदेवता में सोंग नदी में 5 लोग बह गए, जिसमें से 4 के शव मिल गए हैं जबकि एक लापता है। तमसा नदी के किनारे बने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पानी भर गया। यहां मौजूद दुकानें बह गईं। 2 लोग लापता हैं। सहस्त्रधारा में 5 लोगों को बचाया गया। SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। देहरादून में बादल फटने-बाढ़ की 6 तस्वीरें… हिमाचल के धर्मपुर बस स्टैंड में मलबा भरा, मंडी में 3 की मौत हिमाचल प्रदेश के मंडी में मंगलवार को लैंडस्लाइड से एक मकान ढह गया। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं मंडी के दरंग में मंगलवार सुबह मंदिर जा रहे दो लोग सुमा खड्ड के तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक का शव मिल गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। धर्मपुर बस स्टैंड पर बारिश के बाद मलबा भर गया। यहां बाढ़ में कई बसें दूर तक बह गईं। सोमवार को भारी बारिश ने महाराष्ट्र के मुंबई में रेलवे ट्रैक, सब-वे और सड़कों पर पानी भर गया। बीड में 11 ग्रामीणों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया। राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें… देशभर में मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
सावन का दूसरा सोमवार:एक लाख श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए, बाबा विश्वनाथ ने स्वर्ण मुकुट पहना, काशी में 5 किमी लंबी लाइन
आज सावन का दूसरा सोमवार है। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर…
एसआईआर पर चर्चा से भागना, भाजपा पूरे खेल में शामिल:दिल्ली चुनाव में हुआ भारी भ्रष्टाचार; आप के सबूतों पर नहीं हुई कार्रवाई
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संसद में बिहार में जारी विशेष गहन संशोधन…
MP-गुजरात पहुंचा मानसून, 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट:राजस्थान में प्री मानसून एक्टिव; UP-बिहार समेत 4 राज्यों में बिजली गिरने से 19 की मौत
21 दिन के ब्रेक के बाद मानसून सोमवार को गुजरात और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले तक पहुंच गया। महाराष्ट्र…