उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदनगर में 18 सितंबर की रात बादल फटा था। इसके बाद से 14 लोग लापता थे। कुछ लोग मलबे में दब गए थे। घटना के 16 घंटे बाद एक शख्स को मलबे से जिंदा रेस्क्यू किया गया। यहां पर 200 लोग प्रभावित हुए हैं। 35 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हैं। देहरादून-मसूरी रोड अभी भी क्षतिग्रस्त है। मसूरी में मौजूद 2 हजार के करीब टूरिस्ट्स सेफ हैं। इधर, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रिहंद बांध इस साल पांचवीं बार ओवरफ्लो हुआ। कौशांबी में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हुई। इधर, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। जौनपुर में 3, कौशांबी में 2 और हमीरपुर-चंदौली में 1-1 की जान गई है। प्रतापगढ़ के गोविंदपुर गांव में बिजली गिरने से एक घर में आग लग गई, हालांकि काबू पा लिया गया है। शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सर्कुलर रोड बंद है। एडवर्ड स्कूल की आज और कल की छुट्टी की गई है। कुमारसैन की करेवथी में भी तीन मंजिला मकान धंसा गया। राज्य में बाढ़-बारिश से अब तक 424 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन औसत 1097.28mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 187.96mm ज्यादा है। गुना में सबसे ज्यादा 1651mm बारिश हुई। जबकि खरगोन में सबसे कम 665.48mm बारिश हुई। राज्यों से मौसम की 5 तस्वीरें… मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली में लाइट, ड्रोन शो और दीपोत्सव की 13 तस्वीरें:1.51 लाख दीयों से जगमगाया कर्तव्यपथ, ड्रोन शो से दिखाई गई रामकथा
दिल्ली की भाजपा सरकार ने शनिवार को कर्तव्य पथ पर 1.51 लाख दीए जलाकर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान रामायण कथा…
राहुल गांधी ने पूछा- 12,000 स्पेशल ट्रेनें कहां हैं?:बिहार जाने वाली ट्रेनों में लोग छतों तक लटके, ये NDA की धोखेबाजी का सबूत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने त्योहारों पर ट्रेनों में हो रही पैसेंजर्स की भीड़ को लेकर कहा कि फेल डबल…
लोकसभा में शाह बोले- पहलगाम हमले के 3 आतंकी ढेर:तीन महीने ट्रैक किया, फिर घेरकर मारा; आतंकियों के पाकिस्तानी होने के 3 सबूत भी बताए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 1 घंटा 14 मिनट बोले। उन्होंने भाषण की…