बहादुरगढ़ के आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में प्रधान पद पर जीत हासिल की है। उनकी जीत पर शहर के लाल चौक पर जीत का जश्न मनाया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। आर्यन मान ने NSUI की राजस्थान निवासी जोशलीन चौधरी को हराया है। आर्यन मान बहादुरगढ़ से डूसू के दूसरे प्रधान बने हैं। इससे पहले बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 निवासी अजय छिक्कारा वर्ष 2011 में NSUI से प्रधान बने थे। आर्यन मान की जीत से पूरे बहादुरगढ़ में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। लड्डू बांटे जा रहे हैं। लोग ढोल की थाप पर नाच रहे हैं। आतिशबाजी की बहादुरगढ़ के लाल चौक पर स्टैंडर्ड स्वीट्स के सामने आर्यन मान के समर्थक उनकी जीत का जश्न मनाया गया। जीत की संभावनाओं के चलते ही उनके समर्थकों ने पहले ही संदेश देकर लोगों को यहां पर जुटने का आह्वान कर दिया था। यहां भारी संख्या में उनके समर्थकोंं का हुजूम उमड़ा पड़ा है। बहादुरगढ़ की तकरीबन सभी पार्टियों के नेता एकजुट होकर इस जीत की खुशी मना रहे हैं। यहां देखें जीत के जश्न के फोटो…
Related Posts
राजस्थान में 2 दिन में पारा 10°C गिरा:MP के भोपाल-इंदौर में रात में सर्दी बढ़ी, दिल्ली में AQI 400 पार, ये रेड जोन
वेस्टर्न डिस्टरबेंस से उत्तर भारत के राज्यों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में हुई बर्फबारी ने मैदानी राज्यों में सर्दी तेज…
AAP नेता आतिशी के VIDEO को लेकर जालंधर में FIR:BJP मंत्री की पोस्ट की फोरेंसिक जांच कराई; दिल्ली विधानसभा स्पीकर का CP पर एक्शन
दिल्ली की पूर्व CM और AAP विधायक आतिशी मार्लेना के वीडियो को लेकर जालंधर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली…
पंजाब में महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1100 महीना:CM मान बोले- तैयारियां शुरू; 18 साल से बड़ी उम्र की 75 लाख महिलाओं को फायदा
पंजाब की महिलाओं को जल्द ही सरकार हर महीने 1100 रुपए दे सकती है। इसके लिए सरकार तैयारी शुरू कर…